Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsCM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर निशाना, बोले- 'जो कोर्ट सिलाने को...

CM सुक्खू का जयराम ठाकुर पर निशाना, बोले- ‘जो कोर्ट सिलाने को दिया, वह 5 साल दर्जी के पास ही रहेगा’

- Advertisement -

India News HP(इंडिया न्यूज़),Himachal Politics: हिमाचल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर का गणित कमजोर है और वह बिना किसी आधार के सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 62 सदस्य हैं। इनमें से कांग्रेस के पास 34 सदस्य हैं। ऐसे में कांग्रेस के पास बहुमत है।

छह विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के बाद भी कांग्रेस के पास बहुमत रहेगा। यदि भारतीय जनता पार्टी भविष्य में छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव भी जीत जाती है, तब भी कांग्रेस बहुमत में रहेगी। ऐसे में जयराम ठाकुर को सरकार बनाने के दावे करना बंद कर देना चाहिए।

CM सुक्खू का नेता प्रतिपक्ष पर तंज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर भी करारा तंज कसा। उन्होंने कहा कि 29 फरवरी से ही जयराम ठाकुर ने अपना नया सूट दर्जी को सिलने के लिए दिया है। उनके भी ऐसे सपने हैं, लेकिन ये सपने पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि यह सूट अगले पांच साल तक दर्जी के पास रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पांच साल तक अच्छा काम नहीं करेगी तो जनता जवाब देगी और अगर कांग्रेस अच्छा काम करेगी तो जनता फिर से कांग्रेस सरकार को सत्ता में लाएगी। ऐसे में उनको इस तरह के दावे करने बंद कर देना चाहिए ।

4 जून को जनता की होगी जीत-CM सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के वोट खरीदने की कोशिश करती है. जनता जिन उम्मीदवारों को अपने वोटों से जिताकर भेजती है उन्हें बाद में खरीद लिया जाता है। यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र बचाने की लड़ाई भी है।’ उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं, बल्कि जनता के लिए लड़ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास धनबल है और कांग्रेस के पास जनबल है। 4 जून को हिमाचल प्रदेश में जनता की जीत होगी।

Also Read:

Punjab News: पाक की साजिश हुई नाकाम, पंजाब के खेतों में मिला पाकिस्तानी ड्रोन

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular