होम / Himachal Tourist: पिछले 6 माह में 1 करोड़ से ज्यादा लोग घुमने आए हिमाचल, ये जिले रहे टॉप पर

Himachal Tourist: पिछले 6 माह में 1 करोड़ से ज्यादा लोग घुमने आए हिमाचल, ये जिले रहे टॉप पर

• LAST UPDATED : July 3, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Tourist:  गर्मियों के आते ही घूमने और गर्मी से राहत पाने के लिए भरी मात्रा में सैलानी हिमाचल के शिमला, कुल्लू और डलहौजी का रुख करते हैं। मैदानी राज्यों के रहने वाले लोग यहाँ की हसीन पहाड़ियां देखने के लिए खींचे चले आते है। हर साल की तरह इस साल भी अच्छी मात्रा में सैलानी हिमाचल के खूसूरत मौसम का मजा लेने पहुचें। पिछले 6 महीनों में ही हिमाचल में 1 करोड़ से अधिक पर्यटकों ने  दस्तक दी है। इसमें सैलानियों की पहले नंबर की  पसंद कुल्लू जबकि दुसरे नंबर पर शिमला है।

सैलानियों की संख्या 1 करोड़ पार

इस साल देश में गर्मी ने सारे रकोर्ड तोड़ दिए, मैदानी इलाकों में जून महीने के अंत तक भीषण गर्मी पड़ी है। इसका सकरात्मक असर हिमाचल के पर्यटन कारोबारों पर दिखा है। भीषण गर्मी ही वह वजह है जिसके चलते पिछले 6 महीनों में हिमाचल में 1 करोड़ से अधिक पर्यटक आए। इतनी बड़ी संख्या में सैलानियों के यहाँ आने से यहाँ का पर्यटन कारोबार अपने उच्चतम स्टार पर है। हिमाचल के पर्यटन विभाग ने यह अनुमान लगाया है की, साल के अंत तक सैलानियों की संख्या 2 करोड़ तक जा सकती है। ऐसे में विभाग के द्वारा पर्यटकों के सुविधा के लिए हर संभव इंतजाम किये गए है।

Also Read- Farmers Protest: हरियाणा ने केंद्र सरकार से कहा- पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों को शंभू सीमा खोलने के लिए करें राजी

कुल्लू है सैलानियों की पसंदीदा जगह

पूरे हिमाचल में 1 करोड़ के आस-पास सैलानी आए थे।  सबसे ज्यादा सैलानियों को कुल्लू और शिमला पसंद आया। 6 महीनो में सबसे अधिक सैलानी कुल्लू में आये वही शिमला दुसरे नंबर पर रहा। जनवरी से मई तक कुल्लू जिले में कुल 14 लाख 94 हजार 104 भारतीय पर्यटक आये वही विदेशी पर्यटकों की संख्या 3 हजार 819 रही है। दुसरे नंबर पर शिमला जिला आता है, जहाँ 9 लाख 86 हजार 467 भारतीय और 12 हजार 598 विदेशी सैलानियों ने दस्तक दिया।

Also Read- Pakistan: TTP ने पाकिस्तानी मजदूरों का वीडियो जारी किया, जिसमें वे पंजाब की सीएम मरियम नवाज से लगा रहे हैं मदद की गुहार

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox