Monday, May 20, 2024
HomeबिलासपुरBilaspur News: चिट्टा आरोपी ने किया पत्थर से कांस्टेबल पर हमला, पीठ...

Bilaspur News: चिट्टा आरोपी ने किया पत्थर से कांस्टेबल पर हमला, पीठ पर दांतों से काटा

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Bilaspur News, Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में पुलिस कांस्टेबल पर चिट्टा के आरोपी ने हमला कर दिया। उसने कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार कर किया। कांस्टेबल की पीठ को दांतों से काट डाला। घायल कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं। टांडा लवाणा में एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया।

व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काट दिया, लेकिन पुलिस कांस्टेबल ने चोटिल होने के बावजूद व्यक्ति को भागने नहीं दिया। इस दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू उर्फ दाणू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि आरोपी को चिट्टा समेत पकड़ लिया है।
SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular