होम / Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल, कैबिनेट बैठक से उठकर निकले मंत्री

Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल, कैबिनेट बैठक से उठकर निकले मंत्री

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Himachal Politics:  हिमाचल प्रदेश सचिवालय में चल रही कैबिनेट बैठक में एक-एक मंत्री उठकर बाहर जाने लगे। वही कैबिनेट बैठक से रोहित ठाकुर गुस्से से निकल बाहर निकल गए। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को मनाने के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री उनके पीछे दौड़े और रोहित ठाकुर को मना कर वापस बैठक में लेकर चले गए। वहीं कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी सबसे पहले कैबिनेट छोड़कर निकले थे।

CM सुक्खू की अध्यक्षता में हो रही है कैबिनेट बैठक

हिलाचल प्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच आज कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में CM सुक्खू की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है। बैठक में हर्षवर्धन चौहान और विक्रमादित्य को छोड़कर सभी मंत्री मौजूद हैं।

हिमाचल में सियासी उथल-पुथल

हिमाचल में संकट मंगलवार 27 फरवरी को तब शुरू हुआ जब छह विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। क्रॉस वोटिंग के परिणामस्वरूप कांग्रेस के बहुमत में होने के बावजूद, राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट पर भाजपा की चौंकाने वाली जीत हुई। इसके बाद बीजेपी ने हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सिखू के नेतृत्व वाली सरकार को चुनौती दी और सदन में ताकत दिखाने की मांग की।

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल के बीच विक्रमादित्य ने फेसबुक से हटाया कांग्रेस और हिमाचल सरकार का डिजिग्नेशन

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: बागी विधायकों पर भड़के CM सुक्खू, बोले- काले नागों ने अपना इमान बेच दिया

ये भी पढ़ें-Health Tips: शरीर में दर्द को कभी न करें नजरअंदाज, ऐसे पाएं छुटकारा

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox