Saturday, July 27, 2024
HomeBreaking NewsHimachal Pradesh Loksabha Results: हार के बाद विक्रमादित्य सिंह बोले- '400 पार...

Himachal Pradesh Loksabha Results: हार के बाद विक्रमादित्य सिंह बोले- ‘400 पार वाले…300 भी नहीं पहुंच पाए’

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Pradesh Loksabha Results: हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने जीत दर्ज की है। कंगना रनौत ने यहां से 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। कंगना रनौत ने कांग्रेस के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराया है। वहीं, विक्रमादित्य सिंह ने अपनी हार पर बयान दिया है।

विक्रमादित्य सिंह ने कंगना रनौत को दी बधाई

शिमला में मीडिया से बात करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज जो जनादेश आया है, हम उसका स्वागत करते हैं। साथ ही कंगना रनौत को बधाई देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह बीजेपी उम्मीदवार को शुभकामनाएं देते हैं।

देश की जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि 4 लाख 50 हजार लोगों ने हमें वोट दिया और हम उनके बहुत आभारी है। राजनीति में हार-जीत होती रहती है और मंडी के लिए जो सकारात्मक विजन रखा गया है, वह सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं था। हमने उपचुनाव जीता है और हमारी सरकार पूरे 5 साल चलेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर जो नतीजे आए हैं, वह चौंकाने वाले हैं। 400 पार करने वाले 300 तक भी नहीं पहुंच पाए। देश की जनता ने भाजपा के खिलाफ वोट दिया है।

Also Read: 

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular