होम / HP Election: प्रियंका गांधी बोलीं, ‘BJP की नीतियों से देश बर्बाद,45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी’

HP Election: प्रियंका गांधी बोलीं, ‘BJP की नीतियों से देश बर्बाद,45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी’

• LAST UPDATED : May 29, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़),HP Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और सुंदरनगर में जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडू की जय के साथ की। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। विक्रमादित्य पार्टी की मदद करने में पीछे नहीं हटे और अब सांसद बनने के बाद वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे। प्रियंका ने कहा कि देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है। यह सब मोदी सरकार की नीतियों के कारण हुआ है।

70 करोड़ युवा बेरोजगार HP Election

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रोजगार सृजन का काम लगभग ठप हो गया है। 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा की नीतियों में बदलाव किया जाए। भाजपा की नीतियों ने छोटे व्यापारियों और पर्यटन को काफी नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी ने और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार और छह बार सीएम रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह को याद करते हुए प्रियंका ने कहा कि दोनों ने सीएम रहते हुए सादगी भरा जीवन जिया। प्रियंका की रैली में मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाकर रैली स्थल तक पहुंचाया। इस दौरान कुल्लुवी नाटी भी बजाई गई।

हिमाचल की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर पाए PM

प्रियंका हिमाचल में आपदा आई, मुख्यमंत्री सुक्खू, विक्रमादित्य, सुंदर ठाकुर, मंत्री 24 घंटे लोगों की सेवा के लिए मौजूद रहे। वहीं मोदी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन वे इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं कर पाए। अगर इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाता तो राहत कार्यों के लिए केंद्र से धनराशि मिलती। आपदा के दौरान भाजपा नेता लोगों का दुख-दर्द जानने नहीं आए। आपदा के बाद भाजपा ने धनबल के बल पर प्रदेश सरकार गिराने और विधायकों को खरीदने की कोशिश की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने कोविड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी से 52 करोड़ रुपये का चंदा लिया। गुजरात में पुल गिर गया और उसे बनाने वाली कंपनी से चंदा भी ले लिया गया। प्रियंका ने कहा कि अग्निवीर योजना युवाओं के लिए असफल रही है। न पेंशन की सुविधा दी गई, न शहीद का दर्जा दिया गया। युवाओं की उम्मीदें टूट रही हैं।

Also Read- Road Accident: भयानक बस दुर्घटना में ड्राइवर की मौत, एक घायल

Also Read-Road Accident: भयानक बस दुर्घटना में ड्राइवर की मौत, एक घायल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox