होम / Punjab Education: गांव की लड़कियों की छूट रही है पढ़ाई, स्कूल की कमी है कारण

Punjab Education: गांव की लड़कियों की छूट रही है पढ़ाई, स्कूल की कमी है कारण

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Punjab Education: पंजाब से एक खबर सामने आ रही है। पटियाला-राजपुरा हाईवे पर स्कूलों की कमी के कारण यहां की लड़कियों की शिक्षा बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस गंभीर मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मार्गों पर स्कूलों की कमी होने के कारण बच्चियों को पढ़ाई से वंचित रहने पर हालात मजबूर कर रही हैं। दें कि गांव की लड़कियों ने बताया कि स्कूल की कमी और असुरक्षित यात्रा के कारण उन्हें बीच में ही पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है। दरअसल स्कूल काफी दूर होने के कारण रोज इतनी लंबी दूरी तय करना लड़कियों के लिए सुरक्षित नहीं है। इस समस्या का समाधान ना मिलने पर कई लड़कियां अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ रही हैं।

Read More: Punjab Crime: सिगरेट के धुएं पर हुआ विवाद, 17 साल के नाबालिग की हत्या

शिक्षा विभाग को सरकार ने भेजा नोटिस

जानकारी के मुताबिक मामले गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय ने इस मामले में पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर से जवाब मांगा है। अदालत ने सरकार से सवाल किया है कि इस समस्या का समाधान कैसे किया जाएगा और लड़कियों की शिक्षा को कैसे सुनिश्चित किया जाएगा। पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर बच्चियों कुछ बच्चियों ने बताया कि उनकी पढाई बीच म छूट रही है क्योंकि स्कूल बहुत दूर हैं और वहां तक पहुंचना असुरक्षित है। हमें एक सुरक्षित और पास का स्कूल चाहिए ताकि हम अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें। इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए पंजाब सरकार के शिक्षा विभाग को गंभीरता से विचार करने को भी कहा है।

Read More: Accident Case: शिमला की गहरी खाई में गिरी कार, 2 की मौत

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox