Monday, May 20, 2024
Homeफेस्टिवलLohri: आने वाला है लोहड़ी का त्योहार, जानिए क्यों है इतना खास

Lohri: आने वाला है लोहड़ी का त्योहार, जानिए क्यों है इतना खास

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Lohri: जल्द ही लोहड़ी आने वाली है। इस साल लोहड़ी 14 जनवरी को मनाई जाएगी। पंजाब के लोगों के लिए तो ये त्योहार बेहद ही खास है।

क्यों मनाते हैं लोहड़ी?

लोहड़ी, जिसे लोहाड़ी या लाल लोई के नाम से भी जाना जाता है, अग्नि देवता से प्रार्थना करने और परिवार और प्रियजनों के लिए आशीर्वाद मांगने का पर्व है। यह त्योहार फसल के मौसम की शुरुआत और सर्दियों की फसलों के पकने का प्रतीक है। यह त्योहार गर्म सर्दियों के आगमन का भी जश्न मनाता है क्योंकि लोहड़ी के बाद दिन बड़े हो जाते हैं और रातें छोटी हो जाती हैं।

कैसे मनाता हैं लोहड़ी?

लोहड़ी पर घरों के बाहर लकड़ी और गाय के गोबर से बना अलाव जलाया जाता है। लोग प्रार्थना करते हैं और अलाव के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। पूजा अनुष्ठानों के हिस्से के तौर पर गजक, तिल, गुड़, मूंगफली चढ़ाई जाती है। कई स्थानों पर, पंजाब के लोकप्रिय लोक नृत्य गिद्दा का प्रदर्शन करके त्योहार मनाया जाता है, जबकि कुछ लोग भांगड़ा भी करते हैं और ढोल की थाप पर नाचते हैं।

कब है लोहड़ी?

लोहड़ी की तारीख को लेकर इस समय असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस साल यह त्योहार कब मनाया जाएगा यानी 13 या 14 जनवरी को। यह त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष लोहड़ी रविवार यानि 14 जनवरी 2024 को और मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें-Ram Mandir: CM योगी का बड़ा ऐलान! 22 जनवरी को यूपी…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular