Puffy Eyes Reasons: इन कारणों की वजह से आ जाती है आंखों के आसपास सूजन, ऐसे करें बचाव

India News (इंडिया न्यूज़),Puffy Eyes Reasons: ‘पफी आईज़’ का मतलब आंखों के आसपास सूजन आना। इसके पीछे कई कारण हो सकते है। ये एक आम बिमारी हो सकती है। लेकिन ज्यादा देर तक रही तो ये बड़ी बिमारी बन सकती है। आप इसे हल्के में ना लें। बता दें कि सर्दी में भी आंखों के आसपास सूजन रहती है ऐसे में आप कुछ बातों का ध्यान रखें तो आपको ये दिक्कत नहीं होगी। चलिए जानते है इसके लक्षण और बचाव के बारें में।

घरेलू उपचार

  • सोने से पहले ज्यादा तरल पदार्थ पीने से बचें
  • पर्याप्त नींद जरूर लें
  • धूम्रपान ना करें
  • ज्ञात एलर्जेनिक पदार्थों का सेवन ना करें

इसके लक्षण

1. आप रात में ठीक से सोई नहीं: आंखों के आसपास सूजन की सबसे आम वजह से ज्यादा रोना या फिर समय पर नहीं सोना। सूजन एडेमा की वह से होता है। यानी की जब हमारे शरीर के टिशूज़ में पानी भर जाता है तो ऐसी दिक्कत आपको हो सकती है। अगर सूजन कम है तो ये खुद चली जाएगी वरना इसका उपचार करवाना पड़ता है।

2. एलर्जी का मौसम: सूजी हुई आंखें मौसमी एलर्जी की वजह से होती है। सर्दी में ये परेशानी ज्यादा होती है। ज्यादातर लोगों की आंखें सर्दी में सूज जाती है। जब हिस्टामाइन त्वचा में रिलीज होता है, तो यह सूजन जैसी प्रतिक्रिया का कारण बनता है, खासकर आंखों के आसपास।

3. पीरियड्स के दौरान: आपको नहीं पता हो तो बता दें कि पीरियड्स के दौरान भी आपकी आंखे सूज सकती है। लेकिन ऐसा हर किसी लड़की के साथ हो ये जरूरी नहीं, लेकिन अगर पीरियड्स के दिन आपके आंखों के पास सूजन होती है तो आप घबराए नहीं। ये थोड़ी देर बात खत्म हो जाएगी।

4. रोने के कारण: ज्यादा रोने से भी आपके आंखों के नीचे या फिर आसापस सूजन आ सकती है। दरअसल रोने की वजह से आपकी आंखों के lacrimal glands को आंसू बनाने के लिए ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। जिसकी वजह से आंखों के आस पास सूजन आ जाती है।

Also Read: Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से हाहाकर! 356 सड़कें बंद, सिक्किम-अरुणाचल में…

5. ज़्यादा ड्रिंक कर लेने से: अगर आप ड्रिंक पीने के शौकीन है तो ये बिमारी आपको हो सकती है। यानी की आपकी आंखों के नीचे सूजन आ सकती है। शराब आपके शरीर को डीहाइड्रेट करता है जिसके कारण भी सूजन हो सकती है।

6. आपको थाइरॉयड है: अगर आप थाइरॉयड के शिकार हैं तो भी आपको ये परेशानी हो सकती है। कुछ तरह के हाइपर-थायरॉयडिज़्म के मरीज़ों की आंखों के आसपास ज्यादा मोटापा रहता है। जिनकी आंखें सूजी लगती है। सूजी हुई पलकें ल्यूपस, डर्माटोमायोसिटिस और अन्य संयोजी ऊतक रोगों में भी नजर आ सकती है।

7. ज़ुकाम की वजह से: आमतौर पर सर्दी जुकाम के कारण भी आंखों के आस पास सूजन आ सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपके चेहरे से तरल पदार्थ निकालने वाली गुहाएं, साइनस कंजेशन की वजह से बंद हो जाती हैं, जिससे आंखों के आसपास सूजन आ जाती है।

8. आपकी फिज़िकल एक्टिविटी कम है: इसका मुख्य कारण फिज़िकल एक्टिविटी से दूर रहना भी हो सकता है। अगर आप रोजाना फिज़िकल एक्टिविटी करते हैं तो आप ठीक रहते हो लेकिन यदि आप फिज़िकल एक्टिविटी कम कर देते हो तो आपकी आंखे सूज सकती है। यदि आप किसी वजह से ज़्यादा लेटे रहते हैं तो आपको ये समस्या हो सकती है।

Also Read:

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago