होम / Side Effect Of Eating Too Much Appels: सेब खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक! जानिए किन्हें नहीं खाना चहिए

Side Effect Of Eating Too Much Appels: सेब खाना स्वास्थ के लिए हानिकारक! जानिए किन्हें नहीं खाना चहिए

• LAST UPDATED : August 16, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़),Side Effect Of Eating Too Much Appels: सेब को लेकर आपने ये लाइन तो जरुर सुनी होगी,One apple every day keeps the doctor away लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा सेब खाना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

सेब में मौजुद एंटीआॅक्सीडेंट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन जैसे पोषक तत्व हमारे सेहत को अनेक तरहों से फायदा पहुंचाता है।

लेकिन डॅाकटरों कि माने तो सेब का ज्यादा सेवन हमें नुकसान भी पहुंचा सकता है, इसलिए हमें सेब का सेवन कम मात्रा मे करना चाहिए। आइए जानते हैं किन-किन लोगों को इसके अधिक सेवन से करना चाहिए परहेज।

सेब के इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां

  • सेब में मौजुद फाइबर हमारे शरीर में मल त्याग को बढ़ाता है, जिससे हमें अधिक दस्त की समस्या हो सकती है, और इसका ज्यादा उपयोग हमारे पाचनतंत्र के लिए भी नुकसान पहुंचा सकता है ।
  • ज्यादा सेब खाने से कुछ लोगों को एलर्जी भी हो सकती है, इसका अधिक उपयोग रैशेज, खुजली, रेडनेस और सूजन जैसी गंभीर समस्याओं को जन्म दे सकता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से हमे बचना चाहिए।
  • जिन लोगों को मोटापे की समस्या है उन्हें खास तौर पर सेब के अधिक सेवन से बचना चाहिए। सेब में मौजूद कैलोरी और ज्यादा शुगर हमारे मोटापे और वजन को अधिक बढ़ा सकती है। अधिक वजन वाले लोगों को इसका कम मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
  • सेब में शुगर कि मात्रा ज्यादा होने का कारण यह डायबिटीज जैसी बेहद गंभीर समस्या को भी पैदा कर सकती है। डायबिटीज रोगियों को सेब के सेवन डॅाकटर के सलाह से ही करने चाहिए।

24 घंटे में कितने सेब खा सकते हैं ?

एक व्यक्ति को औसतन एक दिन में दो से ज्यादा सेब नहीं खाना चाहिए। यदी आप एक दिन में इससे अधिक सेब का सेवन कर रहे हैं तो आपकी सेहत पर इसका गहरा नुकसान हो सकता है।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox