होम / Avalanche in Gulmarg: गुलमार्ग में हिमस्खलन का हाहाकार, 1 विदेशी की मौत, कई लापता

Avalanche in Gulmarg: गुलमार्ग में हिमस्खलन का हाहाकार, 1 विदेशी की मौत, कई लापता

• LAST UPDATED : February 22, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Avalanche in Gulmarg:  गुरुवार को जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में भारी हिमस्खलन की चपेट में आने से एक विदेशी पर्यटक की मौत हो गई। साथ ही कई पर्यटकों के लापता होने की भी खबर आ रही है। अधिकारियों ने हिमस्खलन में फंसे विदेशी पर्यटकों के एक समूह के लिए चल रहे बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर सेवाओं को तैनात किया है।

गुलमार्ग में हिमस्खलन में 1 विदेशी पर्यटक की मौत

बारामूला DDMA ने बताया कि, आज लगभग 2 बजे, गुलमर्ग में हिमस्खलन दर्ज किया गया है। जिसमें तीन विदेशी फंस गए। उनमें से एक की मौत हो गई है। एक घायल हो गया और एक अभी भी लापता है। बारामूला के डिप्टी कमिश्नर पुलिस, सेना और अन्य विभागों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए लोगों की सही संख्या अभी तक ज्ञात नहीं है।

चल रहा है रेसक्यू ऑपरेशन

अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हिमस्खलन कोंगडोरी ढलानों पर हुआ, जहां कई विदेशी स्थानीय निवासियों के बिना गए थे। पांच स्कीयरों को बचा लिया गया है और उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की एक गश्ती टीम बचाव-सह-खोज अभियान चला रही है।

ये भी पढ़ें- Jammu Kashmir : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भारी भूस्खलन, रोके गए सैकड़ों…

ये भी पढ़ें-Farmers Protest : खनौरी बॉर्डर पर साथी की मौत से आक्रोश…

ये भी पढ़ें-Sugarcane FRP: किसान आंदोलन के बीच मोदी सरकार ने दी बड़ी…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox