होम / Farmer Protest: बैठक में किसानों का क्या रहा फैसला, अब आगे क्या होगा किसानों ने खुद बताया; जानिए

Farmer Protest: बैठक में किसानों का क्या रहा फैसला, अब आगे क्या होगा किसानों ने खुद बताया; जानिए

• LAST UPDATED : February 19, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Farmer Protest: किसानों का आंदोलन लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली कूच की जिद पर अड़े पंजाब के किसानों को हरियाणा पुलिस शंभू बॉर्डर पर रोका हुआ है। किसानों के दिल्ली कूच में अब हरियाणा के किसान संगठन भी आगे आने लगे है। शंभू बॉर्डर पर किसानों के विरोध प्रदर्शन को किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का समर्थन मिल रहा है। किसानों के समर्थन में उन्होंने कहा कि, हमारा दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित है। सुबह 11 बजे 21 फरवरी को हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने क्या कहा?

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है, “…हमारा दिल्ली जाने का फैसला सुरक्षित है। 21 फरवरी को सुबह 11 बजे हम शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ेंगे। तब तक हम अपनी बात रखने की कोशिश करेंगे केंद्र के सामने बिंदु…”

BJP के नेताओं के घरों को किया जाएगा घेराव

बता दें कि किसान संगठनों ने प्लान बनाया है कि वो आने वाले दिनों में यानी 20 और 21 फरवरी के दिन बीजेपी के नेताओं के घरों का घेराव करेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की लुधियाना में बैठक हुई थी। इसमें भारतीय किसान यूनियन सहित 32 किसान संगठनों के नेता पहुंचे थे। बैठक में फैसला लिया गया था कि 20 से 22 फरवरी तक तीन दिन पंजाब के सभी भाजपा नेताओं के घरों का घेराव करेंगे।

Also Read: 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox