होम / Farmers Protest 2024 : किसानों को मनाने में जुटा केंद्र, किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे ये 3 मंत्री

Farmers Protest 2024 : किसानों को मनाने में जुटा केंद्र, किसान नेताओं के साथ बैठक करेंगे ये 3 मंत्री

• LAST UPDATED : February 11, 2024

India News (इंडिया न्यूज़) Farmers Protest 2024 : आज किसान आंदोलन को लेकर काफी चर्चा हो रही है। सभी किसान अपनी मांगों को लेकर काफी गुस्से में है। सभी किसानों में आक्रोश है। किसान संगठनों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए ‘दिल्ली चलो’ मार्च का आह्वान किया है। किसान संगठनों और किसान यूनियन के ऐलान को देखते हुए हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस की तैनाती के साथ ही अन्य कदम भी उठाए गए हैं।

केंद्र सरकार भी हो गई सक्रिय

अब इस मामले में केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। किसानों से बात करने और उनकी मांगों पर विचार करने के लिए तीन केंद्रीय मंत्रियों को चंडीगढ़ भेजा जा रहा है। ये तीनों केंद्रीय मंत्री किसान संगठनों के नेताओं से बात करेंगे और उनकी मांगों पर विचार करेंगे। साथ ही किसानों को ‘दिल्ली चलो’ मार्च स्थगित करने के लिए भी मनाया जाएगा।

ये तीन लोग है शामिल

मिली जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, मंत्री नित्यानंद राय और मंत्री अर्जुन मुंडा को किसानों से बातचीत करने और पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान निकालने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये तीनों मंत्री दिल्ली चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। दरअसल, किसानों द्वारा 13 फरवरी को किए गए ‘दिल्ली चलो’ आह्वान के मद्देनजर उन्हें मनाने के लिए केंद्र सरकार के तीन मंत्री एक बार फिर 12 फरवरी को दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे हैं।

गुरुवार को पहली बैठक में सरकार की ओर से किसान नेताओं के सामने कुछ प्रस्ताव रखे गए। उसी दिन सरकार की ओर से कहा गया कि एक और बैठक होगी। किसानों के साथ इस बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी शामिल होने की संभावना है। पिछली बैठक में सीएम मान भी शामिल हुए थे।

दिल्ली चलो’ की घोषणा की थी

किसानों को राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने से रोकने के हरियाणा अधिकारियों के प्रयासों के बीच, केंद्र ने उन्हें उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए 12 फरवरी को एक और बैठक आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित कई मांगों पर दबाव बनाने के लिए 200 से अधिक किसान यूनियनों द्वारा 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ की घोषणा की थी। इसे स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव डाला जा सकता है।

सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद है

13 फरवरी को किसानों के प्रस्तावित ‘दिल्ली चलो’ अभियान से पहले, हरियाणा के अधिकारियों ने अंबाला के पास शंभू में पंजाब के साथ सीमा को सील कर दिया है। दिल्ली कूच को रोकने के लिए जींद और फतेहाबाद जिलों की सीमाओं पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शांति भंग होने की आशंका के चलते हरियाणा सरकार ने सात जिलों – अंबाला, हिसार, फतेहाबाद,कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद और सिरसा में 11 से 13 फरवरी तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं और बल्क एसएमएस सेवाएं बंद है।

ये भी पढ़े- 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox