Monday, May 20, 2024
HomeHealthHimachal News: भजन में नाचते - नाचते आया हार्ट अटैक, VIDEO वायरल

Himachal News: भजन में नाचते – नाचते आया हार्ट अटैक, VIDEO वायरल

Himachal News: भजन में नाचते - नाचते आया हार्ट अटैक, VIDEO वायरल

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में देवी मां के जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक हादसा हो गया। जिसके बाद जागरण बंद करना पड़ा। इस दौरान जागरण में डीजे चल रहा था और वहा नाचते – नाचते एक शक्स अचानक से गिर गया ।

जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहा डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कोंडी गांव में जागरण का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान 41 वर्षीय कृष्ण की डीजे पर नाचते-नाचते मौत हो गई। मिली जानकरी के अनुसार, कोंडी के मेहर सिंह के घर माता का जागरण चल रहा था। इसके लिए पंजाब से कीर्तन मंडली को बुलाया गया था।

इस दौरान कृष्ण और उसके साथी भजन की शुरुआत कर रहे थे। उसी दौरान महिला के कपडे में अपने साथियों के साथ नाच रहा कृष्ण अचानक से गिर गया।इसके बाद वहा मौजूद लोगों ने कृष्णा को उठा कर अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया।

पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार को सौप दिया गया। रिपोर्ट में हार्ट अटैक सामने आया है। पिछले कुछ महीनों से हार्ट अटैक का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए डॉक्टर लोगों को जानकारी दे रहे है।

Also Read:

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular