Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal: पति की जगह दूसरे व्यक्ति को किया पेश, बैंक से लाखों...

Himachal: पति की जगह दूसरे व्यक्ति को किया पेश, बैंक से लाखों रुपये निकालने वाली महिला हुई गिरफ़्तार

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal: नूरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के केस में वांछित एक महिला प्रीती कौर व एक अन्य व्यक्ति को चन्डीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आपको बता दें कि साल 2022 में आरोपी महिला ने अपने पति के रुप में एक व्यक्ति को बैंक में पेश करके 5,70,000/- रु० चैकों के माध्यम से बैंक खाते से निकाल लिया था और उसके बाद से वह फरार थी।
पुलिस ने महिला के पति कुशल सिंह की शिकायत पर उपरोक्त आरोपियों की तलाश लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया था। इस मामले में आरोपियों की तलाश उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर दविश दी गई।
उपरोक्त टीम द्वारा पेशेवर ढंग से कारवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपिया प्रीती कौर पत्नी कुशल कुमार व उसके साथी संदीप सिंह गांव मैहरोली, डा० झिंझाना जिला शामली उ0प्र0 को दिनांक 05-01-2024 को चन्डीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आगामी कारवाई के नियमा अनुसार दोनों गिरफ़्तार आरोपियों का पहले नूरपुर के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। आज नूरपुर की अदालत में दोनों गिरफ़्तार आरोपियों को पुलिस दारा पेश किया गया जहा इन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है जिसमें अनेक रहस्य खुलने की उम्मीदें है।
यह जानकारी नूरपुर जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न ने देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों पर 467.468.471.419.आई पी सी के केस दर्ज़ किया गया है।

ये भी पढ़े:Haryana Politics: AAP ने साधा सरकार पर निशाना, डॉ. संदीप पाठक…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular