Thursday, May 16, 2024
Homeटॉप न्यूज़Himachal News: हिमाचल में युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस ने दी थी...

Himachal News: हिमाचल में युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस ने दी थी गारंटी, मगर कुछ नही हुआ: संबित पात्रा

- Advertisement -

India News ( इंडिया न्यूज) Himachal News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर में निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, अलका लांबा द्वारा वादा किया गया था कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही 5 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा और ये उन्होंने पहले कैबिनेट बैठक में करने की घोषना की थी जो अब तक नही हुआ है।

प्रियंका गांधी द्वारा की गई थी ये घोषना

संबित पात्रा ने आगे कहा कि प्रियंका वाड्रा जी द्वारा घोषणा की गई थी कि 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए मुआवजा देंगे, लेकिन अभी तक कुछ भी नही हुआ है। कांग्रेस ने कहा था कि आतिरिक 22 लाख महिलाओं को भी भुगतान किया जाएगा, मगर अब तक कुछ नहीं हुआ। साथ ही कांग्रेस ने ये भी कहा था कि 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे पर अभी तक कुछ भी नही हुआ है। उल्टा जो मुफ्त 125 यूनिट जयराम ठाकुर की सरकार हिमाचल प्रदेश में दे रही थी उसे भी रोक दिया गया है। युवाओं के लिए भी 680 करोड़ रुपए का स्टार्टअप फंड शुरू करने की घोषणा की गई थी, मगर अभी तक इसका भी कुछ नही हुआ है।

संबित पात्रा ने आगे क्या कहा

संबित पात्रा ने आगे कहा कि प्रियंका और राहुल गांधी ने कहा था कि हिमाचल प्रदेश में मोबाईल क्लीनिक से हर गाँव में हम मुफ्त इलाज पहुंचाएंगे, मगर अंजाम कुछ नहीं हुआ। साथ ही इन्होंने ये भी कहा था कि पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदें, परंतु कुछ नहीं हुआ। युवाओं ने अनुरोध किया, ट्विटर पर हैशटैग चलाये मगर इसका असर अब तक कुछ नहीं हुआ। कांग्रेस ने वादा किया कि 2रुपए किलो गोबर खरीदा जाएगा, ये जो लोग गोवंश के खिलाफ थे दबाव में आकर बोले थे दूध खरीदेंगे गोबर खरीदेंगे उसका भी अबतक कुछ नही हो सका है। संबित पात्रा ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था 67 हजार पद अभी खाली है, उसमें 33 हजार नए पद जोड़ कर के 1 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी मगर कुछ नहीं हुआ।

Also Read: NCERT की किताबों में बड़ा बदलाव, India की जगह पढ़ाया जाएगा Bharat

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular