Himachal News: ऊना में लैंडस्लाइड, भगदड़ में 2 लोगों की मौत, कई घायल

India News Himachal (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को भूस्खलन के कारण एक मंदिर में भगदड़ मचने से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे से़ सात लोग घायल हो गए। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक ऊना से करीब 40 किमी दूर जिले में “बुरी आत्माओं” से पीड़ित लोगों के इलाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एक मंदिर में इकट्ठे हुए थे।

क्या है मामला

सोमवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे मैड़ी मेले में चरण गंगा में पवित्र स्नान के समय पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण हुए हादसे में 2 लोगों की मृत्यु हो गई। जबकि 7 अन्य घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

मृतकों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता

एसडीएम अम्ब विवेक महाजन ने बताया कि लैंडस्लाइड वाले स्थल को प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा श्रद्धालुओं को नहाने की सुविधा के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। वहीं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचकर मैड़ी हादसे के घायलों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने घायलों से भेंट कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और अस्पताल प्रबंधन को सभी घायलों की समुचित देखभाल के निर्देश दिए। घटना की जानकारी देते हुए उपायुक्त ने बताया कि हादसे में मृतकों को 25-25 हजार और घायलों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

हादसे में 2 की मौत 7 घायल

हादसे में मरने वालो की पहचान बिल्ला और बलबीर चंद के रूप में हुई है। इसके अलावा ऊना अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक रघुबीर सिंह को पीजीआई रैफर कर दिया गया है। वहीं बलवीर सिंह और साधुराम का इलाज ऊना के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही मिली जानकारी के मुताबिक घायल गोविंद, धर्मेंद्र सिंह, हरपाल सिंह, बबलू और अंग्रेज सिंह का इलाज अंब अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
SHIVANI MISHRA

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago