होम / Himachal Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बात पर CM सुक्खू का जवाब, बोले -80% विधायकों का समर्थन है

Himachal Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की बात पर CM सुक्खू का जवाब, बोले -80% विधायकों का समर्थन है

• LAST UPDATED : March 2, 2024

India News (इंडिय न्यूज़), Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश में चल रही सियासी उथल-पुथल के बीच हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह BJP की तारीफ करती नजर आ रही है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी की वर्किंग कांग्रेस से बेहतर है। जिसके जवाब में अब हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह का एक बयान सामने आया है। बयान में सीएम सुक्खू ने कहा कि एक इंसान के पास 80 प्रतिशत विधायकों का समर्थन है, इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।

प्रतिभा सिंह ने की BJP की तारीफ

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी तैयारियों में BJP कांग्रेस से बेहतर है। प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि सीएम सुक्खू को सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सीएम को संगठन को मजबूत करना होगा तभी आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी का मजबूती से सामना कर पाएगी। प्रतिभा सिंह ने आगे कहा फील्ड पर कांग्रेस कमजोर है।

80% विधायकों का समर्थन है

इस बात पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक शख्स के पास 80 परसेंट विधायकों का समर्थन है इससे बड़ी और क्या बात हो सकती है। वहीं प्रतिभा सिंह की बात को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि आखिर प्रतिभा सिंह ने ऐसा क्यों कहा।

सीएम सुक्खू ने BJP पर लगाए आरोप

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र रच रही है। उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और न ही वो ब्लैक मेलिंग से डरते हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल राज्यसभा इलेक्शन में क्रॉस वोटिंग करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों को काला नाग बोल कह डाला। सीएम सुक्खू ने कहा, जो कांग्रेस के काले नाग थे उन्होंने अपने ईमान को बेच दिया है।

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल, कैबिनेट बैठक से उठकर निकले मंत्री

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: हिमाचल में सियासी उथल-पुथल के बीच विक्रमादित्य ने फेसबुक से हटाया कांग्रेस और हिमाचल सरकार का डिजिग्नेशन

ये भी पढ़ें-Himachal Politics: बागी विधायकों पर भड़के CM सुक्खू, बोले- काले नागों ने अपना इमान बेच दिया

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox