Monday, May 20, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh: हिमाचल के इन गांवों में नहीं मनाई जाएगी दिवाली, वजह...

Himachal Pradesh: हिमाचल के इन गांवों में नहीं मनाई जाएगी दिवाली, वजह जान हो जाएंगें भावुक

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh: दिवाली के त्योहार को भारत बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। दिपावली हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में एक है। लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश के शिवबावड़ी के तीन गांवों में इस बार दिवाली नहीं मनाई जाएगी।

क्यों नहीं मानएंगे दिवाली?

जानकारी के मुताबिक जगदीश ठाकुर ने कहा है कि जब किसी की मृत्यु होती है। ऐसे में रीति रिवाजों के अनुसार एक साल तक किसी तरह का त्योहार नहीं मनाया जाता है। साथ ही शिमला के समरहिल के साथ लगते शिव बावड़ी क्षेत्र के तीन गांवों में दिवाली नहीं मनाया जाएगा। क्योकि 14 अगस्त को भूस्खलन के कारण 20 लोगों की मौत हो गई थी।

11 दिन चला राहत कार्य

बात दें कि शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी में 11 दिन तक राहत और बचाव कार्य चलाया गया था। लेकिन इस त्रासदी में कोई जिंदा नहीं बच पाया था। NDRF, SDRF, होमगार्ड, पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय लोग रेसक्यू ऑपरेशन में जुटे थे। 14 अगस्त को सुबह करीब सवा सात बजे भूस्खलन की घटना हुई थी।

तीन बजे तक बंद रहेगी लिफ्ट

मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली पर माल रोड स्थित हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट दोपहर तीन बजे के बाद बंद रहेगी। निगम के प्रबंध निदेशक अमित कश्यप ने इसकी सूचना दी।

Also Read :

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular