India News (इंडिया न्यूज़) Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में जहां अब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। तो वही हिमाचल की ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होना भी शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल स्पीति में बीती रात बर्फबारी हुई। जिसके चलते घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ गई है। इसके अलावा लाहौल की तीनन घाटी में हल्की बर्फबारी का दौर अभी भी जारी है। वही रोहतांग दर्रा सहित अन्य इलाकों पर भी ताजा बर्फबारी हुई है।
लाहौल घाटी में बर्फबारी होने के चलते सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए प्रभावित हुई है। इसके अलावा मनाली लेह सड़क मार्ग पर भी बर्फबारी हुई है। ऐसे में अगर इस सड़क मार्ग पर बर्फबारी अधिक होती है। तो इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया जाएगा। लाहौल घाटी में कृषि कार्य प्रभावित हुआ है। मनाली में भी प्राकृतिक आपदा के बाद अब हालात सामान्य हुए और पर्यटक बाहरी राज्यों से मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भी रख कर रहे हैं।
लाहौल घाटी के पर्यटन कारोबारी का कहना है कि लाहौल घाटी में अब बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है और यहां के पर्यटन स्थलों पर भी बर्फ गिरी है। लेकिन बर्फबारी यहां ग्लेशियरों के लिए संजीवनी का काम करेगी। इसके अलावा रोहतांग दर्रा में भी ताजा बर्फबारी होने से अब यहां पर भी सैलानियों की संख्या में तेजी आएगी। लाहौल घाटी व रोहतांग दर्रा में बर्फबारी देखने के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक अब ट्रैवल एजेंट से संपर्क कर रहे हैं और दिसंबर माह का सीजन भी बेहतर होने की उम्मीद जाग गई है।
Also Read :