Sunday, May 19, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Pradesh: हिमाचल में महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए,...

Himachal Pradesh: हिमाचल में महिलाओं को अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए, कैबिनेट मीटिंग में मिली मंजूरी

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़) Himachal, Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में CM सुक्खू की सरकार महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देने जा रही है। अब हिमाचल में सरकार की ओर से महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने मिलेंगे। ये राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत दी जा रही है। गुरुवार 7 मार्च को हुई कैबिनेट बैठक में इस बात को मंजूरी मिल गई है।

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

इस बात की जानकारी देते हुए सीएम सुक्खू ने एक्स कर कहा,आज मंत्रिमंडल की बैठक में प्रदेश की तरक़्क़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली महिलाओं को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सहभागिता हमारी सरकार का संकल्प है।

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, ‘आज कैबिनेट मीटिंग में इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत बहनों व माताओं को 1500 रूपए प्रतिमाह देने की मंजूरी दी गई। इसके अलावा मीटिंग में कई अन्य महत्वपूर्ण फ़ैसले भी लिए गए।’ इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि के तहत 18 से 59 साल की महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-Yoga for Mental Health: मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं ये…

ये भी पढ़ें-Shankaracharya Hills: PM मोदी ने किए शंकराचार्य पहाड़ी के दर्शन, जानें…

ये भी पढ़ें-PM Modi Srinagar Visit: कौन है PM Modi को इम्प्रेस करने…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular