Saturday, July 27, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal Weather Update: हिमाचल में भीषण गर्मी का कहर, अगले चार दिन...

Himachal Weather Update: हिमाचल में भीषण गर्मी का कहर, अगले चार दिन तक लू और लू के आसार

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज), Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश को अगले चार दिन भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई जिलों के लिए लू का पूर्वानुमान जारी किया है। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, सोलन और सिरमौर समेत छह जिलों में 27 से 30 मई तक लू चलने की संभावना है। इन दिनों तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू चलने के आसार भी हैं, जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

हिमाचल में गर्मी का कहर

रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। अन्य जिलों में भी तापमान ने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, जैसे बिलासपुर में 42.9, धौला कुआं में 42.8, बरठीं में 41.2, हमीरपुर में 42.1 और कांगड़ा में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी शिमला में रविवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो औसत से 5 डिग्री अधिक रहा।

कब मिलेगी राहत?

वहीं, शिमला का न्यूनतम तापमान भी 18.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 3 डिग्री अधिक रहा। शिमला में सबसे अधिक तापमान 27 मई 2010 को 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रहा। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री और केलांग में 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सामान्य है। इस गर्मी के बीच 31 मई को प्रदेश के मैदानी, मध्य और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना है, जिससे कुछ राहत मिलने की संभावना है। हालांकि 1 जून को मतदान वाले दिन हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular