Saturday, July 27, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशHimachal News: हणोगी से पंडोह तक लगा जाम, घंटो तक फंसे रहे...

Himachal News: हणोगी से पंडोह तक लगा जाम, घंटो तक फंसे रहे सैलानी

- Advertisement -

India News HP (इंडिया न्यूज), Himachal News: वीकेंड पर पर्यटन नगरी मनाली घूमने के बाद अपने-अपने राज्य लौट रहे पर्यटकों को कई घंटों तक ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ रहा है। सैलानी करीब 2-3 घंटो तक जाम में फंसे रहे। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे और निर्माणाधीन फोरलेन पर रविवार को हणोगी से पंडोह तक लगे जाम ने पर्यटकों और वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशान किया।

क्यों लग रहा है जाम?

मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोग पहाड़ों की ओर रुख बदल रहे हैं। वीकेंड पर देश भर से आए कई सैलानियों को वापस जाते वक्त बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपको बता दें कि करीब एक साल पहले हनोगी के पास 5 नवनिर्मित चार लेन सुरंगों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था और अब हनोगी से दयोद तक 4 सुरंगों का निर्माण कार्य चल रहा है। वैसे तो हणोगी से डायोड तक डबल लेन सड़क है, लेकिन कुछ स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने के कारण यह सिंगल लेन है, जिसके कारण जाम लग रहा है।

ये भी पढ़ें-

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular