होम / Himachal के हमीरपुर सीट पर Anurag Thakur का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा जनता का सैलाब…

Himachal के हमीरपुर सीट पर Anurag Thakur का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उमड़ा जनता का सैलाब…

• LAST UPDATED : May 11, 2024

India News HP ( इंडिया न्यूज), HP Politics: देशभर में लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार यानी 11 मई को हमीरपुर लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने से पहले उन्होंने रोड शो कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। उनके रोड शो में लोगों की भारी भीड़ जुटी। उनके स्वागत के लिए सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी और ढोल-नगाड़ों के साथ गालियां गूंज उठीं।

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत ने 1965 और 1970 में पाकिस्तान को हराया था। अब कांग्रेस यानी पाकिस्तान फिर हारेगा. हिमाचल में लोकसभा के साथ विधानसभा उपचुनाव भी हैं। प्रदेश की जनता इंडियन पॉलिटिक्स लीग में चौके-छक्के लगाने को तैयार है। उन्होंने आगे कहा कि देश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं बचा, जिसे कांग्रेस ने धोखा न दिया हो। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पहली कैबिनेट में पांच लाख नौकरियां देने का दावा किया था, लेकिन सारे दावे फेल हो गये हैं। मोदी सरकार के 10 साल में एक भी मंत्री पर घोटाले का आरोप नहीं लगा. पिछले दस वर्षों में गरीब कल्याण ही मोदी सरकार की पहचान रही है।

ये भी पढ़ें-

Himachal Politics: हिमाचल के बागी विधायकों ने अयोग्यता के खिलाफ SC…

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox