होम / Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, प्रत्याशियों को लेकर किया विचार

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारी शुरू, प्रत्याशियों को लेकर किया विचार

• LAST UPDATED : October 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Elections, Himachal: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव की आहट के साथ ही हिमाचल में भाजपा द्वारा उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया गया है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अपने नुमाइंदों को अनौपचारिक तरीके से हिमाचल भेजकर अपने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने लगा है। इसी क्रम में गोपनीय तरीके से प्रारंभिक सर्वेक्षण शुरू हो गया है। राज्य में लोकसभा की चार सीटें हैं। यह शिमला, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा हैं।

2019 में भाजपा को मिली थी 4 लोकसभा सीटें

वर्तमान में केवल मंडी संसदीय क्षेत्र से ही कांग्रेस की अकेली सांसद प्रतिभा सिंह हैं। अन्य क्षेत्रों में लोकसभा सीटों पर भाजपा काबिज है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के पास चार लोकसभा सीटें थीं। बीच में मंडी के भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु होने के बाद यहां पर उपचुनाव हुए। उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह सांसद बनीं।

2024 में होंगे अगले लोकसभा चुनाव 

वह पहले भी यहां से सांसद रही हैं। उसके बाद भाजपा के पास लोकसभा की तीन सीटें रह गईं। पिछली बार लोकसभा चुनाव के दौरान हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार थी। 2024 में लोकसभा चुनाव हैं और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कांग्रेस सरकार भी चारों सीटें जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगी। उधर, भाजपा ने चुनाव के लिए अभी से कसरत तेज कर दी है। भाजपा के लोकसभा सांसद सदस्य सक्रिय हो गए हैं।

राज्यसभा सांसद भी बनाना चाह रहे भाजपा को मजबूत

राज्यसभा सांसद भी भाजपा को मजबूत करने के लिए बिसात बिछा रहे हैं। इसी बीच केंद्रीय नेतृत्व से संबंधित कई भाजपा नेता भी हिमाचल प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर टोह ले रहे हैं कि कौन कहां पर जिताऊ है। एक तरह से यह प्रारंभिक सर्वेक्षण की तरह ही है, जिसके बाद भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग चरणों के औपचारिक सर्वेक्षण करवा सकता है और स्वाभाविक रूप से संभावित प्रत्याशियों पर फीडबैक ले सकता है।

ये भी पढ़े- Anurag Thakur: हिमाचल आपदा पर बोले अनुराग ठाकुर, 11 हजार घर…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox