CM सुक्खू बोले -‘बिकाऊ MLA जनता के सबसे बड़े गुनहगार’

India News HP(इंडिया न्यूज़), Loksabha Election 2024: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार हैं। उन्होंने जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाकर चुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। सवाल सरकार, मुख्यमंत्री या मंत्री की कुर्सी का नहीं है, जनता के वोट के निरादर का है। लोकसभा चुनाव में 1 जून को नादौन से ऐसी आवाज पूरे प्रदेश में जानी चाहिए कि नोट के दम पर सरकार गिराने की कोशिश करने वाली भाजपा को सबक मिले। बिकाऊ विधायकों ने अपने आप को राजनीतिक मंडी में बिकने के लिए छोड़ दिया। मुख्यमंत्री ने ये बातें नादौन विधानसभा क्षेत्र के बड़ा, पुतड़ियाल व नौहंगी में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहीं।

अनुराग ठाकुर पर CM सुक्खू ने साधा जमकर निशाना

सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सांसद रहते कुछ नहीं किया। आपदा के समय वह प्रभावितों के साथ खड़े नहीं हुए। एनपीएस के 9000 करोड़ रुपए दिलाने में कोई मदद नहीं की। जोलसप्पड़ मेडिकल कॉलेज पर अनुराग झूठ बोलते हैं, इसे उन्होंने नहीं मैंने स्वीकृत करवाया है। अगर उन्होंने मंजूर करवाया होता तो वह हमीरपुर में खोलते 16 किलोमीटर दूर जोलसप्पड़ में नहीं खुलने देते। मेडिकल कॉलेज के साथ ही कांग्रेस सरकार कैंसर अस्पताल भी खोलने जा रही है। 5 करोड़ रुपये का बजट जारी हो चुका है। बड़ा के सधोड़ा पत्तन में ब्यास नदी पर पुल बनाने के लिए 10 करोड़ का बजट सरकार दे चुकी है।

चुनावों के बाद इस पुल का नींव पत्थर रखा जाएगा। नादौन के खरीदी मैदान में 100 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम बन रहा है, जिसमें 6-7 खेलों को खेला जा सकेगा। दर्जनों युवाओं को रोजगार मिलेगा, युवा पीढ़ी को नशे से बचाएंगे। बड़ा में पूर्व यूपीए सरकार में मंजूर स्पाइस पार्क में भी संभावनाएं तलाश रहे हैं कि उस जमीन पर क्या हो सकता है।

CM ने और क्या कहा?Loksabha Election 2024

सीएम ने आगे कहा कि नादौन की सड़कें बेहतर बनाने के लिए बजट जारी हो चुका है। छह महीने में सभी आईपीएच स्कीमों की सूरत बदल जाएगी। गर्मियों में पानी की दिक्कत नहीं आने देंगे। कांग्रेस सरकार ने 15 महीने में 22 हजार सरकारी रोजगार निकाले हैं। 20 साल पहले आपने पहली बार विधायक बनने का मौका दिया। नादौन की जनता सदैव मेरे साथ खड़ी रही। जो पौधा आपने लगाया था वह वृक्ष बन चुका है, अब उसका फल खाने का समय है। नादौन के लोग मेरे परिवार के सदस्य हैं। 1 जून को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल रायजादा के लिए अधिक से अधिक मतदान करें। चुनाव परिणाम के बाद यह संदेश जाना चाहिए कि मुख्यमंत्री के क्षेत्र से कांग्रेस को बड़ी लीड मिली है।

Also Read:

SHARE
Ashish Rai

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago