होम / NHAI Campaign: 50,000 पौधों के साथ होगा पौधारोपण आभियान

NHAI Campaign: 50,000 पौधों के साथ होगा पौधारोपण आभियान

• LAST UPDATED : July 10, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), NHAI Campaign: हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक महत्वपूर्ण पौधारोपण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान का नाम “बूटा मां” रखा गया है। हरित भारत संकल्प के तहत चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देना है। यह अभियान पर्यावरण की सुरक्षा और वातावरण को और स्वच्छ बनाने के इरादे से शुरू किआ गया है। जानकारी के मुताबिक इस अभियान की शुरुआत क्षेत्रीय अधिकारी अब्दुल बासित के नेतृत्व में की गई है। आपको बता दें की अभियान के अंतर्गत कुल 50,000 पौधे रोपे जाएंगे।

Read More: Shameful Act: हैवानियत की हदें पार! 15 साल के बच्चे को बनाया शिकार

NHAI का बड़ा कदम

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में वन आवरण को बढ़ाना और पर्यावरण को संतुलित रखना है। NHAI का यह कदम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आपको बता दें की ‘हरित पथ’ नाम का एक मोबाइल एप भी विकसित किया है, जिस पर अभियान से जुडी जानकारी उपलब्ध कराई गई है। लोगों से यह अपील की गई है की वे भी अपनी भूमिका निभाएं और पौधारोपण में भागीदारी दिखाएं।

Read More: Drug Smuggler: पुलिस की बड़ी सफलता! नशे तस्कर को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox