Parliament Budget Session 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पेश किया केंद्र सरकार के 10 साल का रिपोर्ट कार्ड

India News (इंडिया न्यूज़) Parliament Budget Session 2024: संसद का बजट सत्र आज यानी 31 जनवरी से शुरू हो रहा है। जिसके चलते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। केंद्र सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। ताकी हर क्षेत्र में विकास हो इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना संबोधन दिया था। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि, सांसदों से अनुरोध है कि सत्र में ऐसा करें कि जिससे आम जनता का फायदा हो।

बता दें कि मोदी की केंद्र सरकार ने बजट सत्र के शुरू होने से ठीक पहले 146 विपक्षी सांसदों के निलंबन को भी रद्द कर दिया है। 132 सांसदों को शीत सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। जिसके कारण ही अगले बजट सत्र में यह निलंबन खुद समाप्त हो गया है।

बजट से पहले पीएम मोदी ने जनता को दिया तोहफा

साथ ही बता दें कि बजट से पहले पीएम मोदी ने आम लोगों को बड़ी राहत दी है। बता दें कि, केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन इंडस्ट्री को बड़ा तोहफा दिया है। इससे इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के बाद देश में मोबाइल फोन का निर्माण सस्ता हो जाएगा। जिससे लोग कम दाम में मोबाइल फोन खरीद सकेंगे।

वन रैंक वन पेंशन

केंद्र की मोदी सरकार ‘वन रैंक वन पेंशन’ स्कीम लेकर आई है। इसके जरिए लोगों को अब तक 1 लाख करोड़ रुपये मिल चुके है।

2- नये संसद भवन में एक भारत

केंद्र की मोदी सरकार ने नये संसद भवन बनवाया। इस नए भवन में नीतियों पर खास तौर पर ध्यार दिया जाएगा। जिससे भारत में विकास की लहर बरकरार रहेगी।

3. उज्ज्वला योजना से मिला फायदा

सरकार ने उज्ज्वला योजना पर 2.5 लाख करोड़ रुपए का खर्चा किया था। जिससे गरीब लोगों को फायदा हुआ है। गरीबों को सस्ता राशन देने के लिए 20 लाख करोड़ का खर्चा किया गया था।

4- 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से उभारा

25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से उभागा गया। नीति आयोग के मुताबिक,25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से उभारा गया

5- 7.2 प्रतिशत विकास दर

इसमें भारत की दो तिमाही से विकास दर 7.5 प्रतिशत से अधिक रही। भारत को अपना समुद्री पुल अटल सेतु की सौगात मिली। भारत को पहली नमो भारत ट्रेन मिली साथ ही पहली अमृत भारत ट्रेन भी मिली।

6- आयोध्या में राम मंदिर का निर्माण

भारतवासियां का राम मंदिर का सपना साकार हुआ।

7- सेनाएं ने किए कार्य

जम्मू कश्मीर में आज सुरक्षा का माहौल है। यहां पर लोगों को किसी भी डर का सामना नहीं करना पड़ रहा। आतंकवादियों पर लगाम लगी है। नॉर्थ-ईस्ट में अलगाववाद की घटनाओं पर भी रोक लगी है।

8- मिशन चंद्रयान का सपना हुआ पूरा

भारत का मिशन चंद्रयान का सपना भी पूरा हुआ है। चंद्रमा के साउथ पोल पर झंडा फहराने वाला देश भारत बना। इकोनॉमी में भारत टॉप-5 पर है। जोकि पहले 10 नंबर था।

9- विकसित भारत के 4 स्तंभ हुए मजबूत

भारत में विकास के 4 स्तंभ को मजबूती मिली है। युवा शक्ति, नारी शक्ति, किसान शक्ति और गरीब हर वर्ग के लोगों को विकास की ओर ले जाना।

10- नारी शक्ति अधिनियम पर दिया गया जोर

इस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि, सरकार ने लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि, सरकार ने आम जनता के हित में यह फैसला लिया है। इसमे जानकारी दी गई है कि, मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट डयूटी को घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है। इसमे अन्य भी मोबाइल पार्ट्स शामिल है। सरकार के इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के फैसले से आम जनता को राहत मिलेगी। इससे मोबाइल फोन के पार्ट्स मंगाना यानी आयात करना सस्ता हो जाएगा।

Also Read: Chandigarh Mayor Election: अनिल मसीह पर लग रहे चुनाव में गड़बड़ी…

SHARE
Poonam Rajput

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

1 month ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

1 month ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

1 month ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

1 month ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

1 month ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

1 month ago