होम / Ravivar ke Upay: सूर्य देव को जल चढ़ाते समय मिला लें ये चीजें, मिलेगी दरिद्रता से मुक्ति

Ravivar ke Upay: सूर्य देव को जल चढ़ाते समय मिला लें ये चीजें, मिलेगी दरिद्रता से मुक्ति

• LAST UPDATED : March 3, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Ravivar ke Upay: हिन्दू धर्म में सूर्य को देवता की तरह पूजा जाता है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन सुबह सूर्य को जल देना चाहिए। रविवार को सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ऐसे में अगर आप अर्घ्य देते समय जल में कुछ चीजें मिला लें तो इससे आपको विशेष लाभ मिलता है।

इस उपाय से आपको बीमारियों से राहत मिलेगी

अगर आप किसी रोग से पीड़ित हैं तो सूर्य देव को जल में गुड़ मिलाकर अर्पित करना बहुत शुभ होता है। ऐसा करने से बीमारियों से राहत मिलती है। वहीं, अगर किसी व्यक्ति को नींद न आने की समस्या या ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे जल में कच्चा दूध मिलाकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति को लाभ मिलता है.
शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

Also Read: Indian Navy: INS कोच्चि से लापता हुआ जम्मू का नौसेनिक, चलाया…

जल में मिलाकर ये सूर्य देव को करें अर्पित

यदि कोई व्यक्ति अपने दुश्मनों से परेशान है तो उसे जल में साबुत लाल मिर्च मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाना चाहिए। इससे दुश्मनों से छुकारा मिल जाएगा। यदि जीवन में खुशी की कमी है तो उसके लिए जल में लाल गुलाब मिलाकर सूर्य देव को चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में खुशी आएगी।

जल में चीनी मिलाकर चढ़ाने से लाभ |

अगर आप पैसों की कमी से परेशान हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए जल में चीनी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य देना लाभकारी होता है। इससे व्यक्ति की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। सूर्य को अर्घ्य देते समय यदि जल में कुछ चीजें जैसे हल्दी, कुमकुम, अक्षत, तिल आदि मिला लें तो विवाह में बाधा और नौकरी में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

Also Read:  IMD Weather Alert: अगले 48 घंटे तक 10 राज्यों में मूसलाधार…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox