Republic Day 2024: रिज मैदान पर शुरु हुई गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, हरियाणा पुलिस भी होगी परेड में शामिल

India News (इंडिया न्यूज़), Republic Day 2024: हिमाचल प्रदेश में होने वाले प्रदेश स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी शुरु हो चुकी है। वहीं बुधवार को रिज मैदान में 26 जनवरी को होने वाली परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल भी शुरर करदी गई है। सेना के साथ-साथ 23 टुकड़ियों द्वारा फुल ड्रेस परेड की गई। परेड की सलामी ड ADGP अभिषेक तिवारी द्वारा लीगई। जिसके बीद अलग-अलगटुकड़ियों द्वारा एक लाइन में लग स्कैंडल से लेकर रिज मैदान तक मार्च पास्ट किया गया।
ऐसा पहली बार होगा की परेड में हरियाणा पुलिस की एक टुकड़ी भी शामिल होगी। हिमाचल में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में पड़ोसी राज्य की एक टुकड़ी जरूर हिस्सा लेती है। इस बार हरियाणा पुलिस भाग लेने वाली है।

रिज मैदान में जारी हैं तैयारियां

हिमाचल पुलिस, हरियाणा पुलिस, जेएंडके राइफल्स, आईटीबीपी, पुलिस महिला एवं पुरुष टुकड़ियां, सेना पाईप बैंड, ट्रैफिक पुलिस, पुलिस बैंड, होमगार्ड, अग्निशमन सेवा, डाक सेवा, होम गार्ड बैंड, पूर्व सैनिक दल, एनसीसी, एनएसएस, भारत स्काउट और गाइड्स, आपदा प्रबंधन समूह व पुलिस का श्वान दल इत्यादि भाग लेने वाले है। रिज पर मंच सजाने का काम भी शुरू हो चुका है। सलामी के बड़े झंडे के सामने की जगह इस बार भी चिन्हित की गई है। अभी तक मंच को सजाने के लिए इस्तमाल होने वाले लोहे के बंबू गाढ़कर तिरपाल लगाया जा रहा है। इसके बाद यहां फूलो से सजावट की जाएंगी।

11 बजे पहुंचेगे राज्यपाल

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल गणतंत्र दिवस पर 11 बजे मैदान में पहुंचेंगे। जिसके बाद 11:02 पर ध्वज आरोहण किया जाएगा। वहीं 11:05 पर परेड का निरिक्षण होगा।
वहीं उसके बाद 11:10 पर मार्च पास्ट शुरु होगी। 11:20 पर सांस्कृति कार्यक्रम की पेशकश होगी।

छात्राएं करेगी सांस्कृतिक कार्यक्रम

पहली बार राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस पर बालिका आश्रम टूटी कंडी की छात्राएं स्टेज पर प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा अलग-अलग जिलों के सांस्कृतिक दल, एनजेडसीसी पटियाला के दल तथा शहर के स्कूली छात्र देशभक्ति के कार्यक्रम पेश करने वाले है। एडीएम प्रोटोकॉल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए नोडल अधिकारी होंगे।

ये भी पढे़- HPTU: हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी ने दी मंजूरी, अब छात्र ले…

SHARE
Soumya Madaan

Recent Posts

Himachal Politics: SC ने MCD मेयर और पूर्व मेयर को दी राहत…सरकार को झटका

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…

4 weeks ago

Himachal Crime: सनकी पति ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…

4 weeks ago

Himachal News: यात्रियों के लिए खुशखबरी! विस्टाडोम ट्रेन का संचालन सफल, जानें डिटेल

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…

4 weeks ago

Himachal News: स्कूलों के जल की गुणवत्ता में हिमाचल दूसरे स्थान पर, जानें डिटेल में

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…

4 weeks ago

Health News: बारिश में क्यों होता हैं जोड़ों में दर्द….जानिए इसका कारण

India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…

4 weeks ago

Himachal Disaster: शिमला में फिर भूस्खलन! सड़क पर आई दरार, बढ़ी मुश्किलें

India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…

4 weeks ago