होम / Water Crisis: शिमला में पानी की किल्लत, कई जगहों पर 5 दिन से इंतजार कर रहे लोग

Water Crisis: शिमला में पानी की किल्लत, कई जगहों पर 5 दिन से इंतजार कर रहे लोग

• LAST UPDATED : June 17, 2024

India News HP (इंडिया न्यूज़), Water Crisis: गर्मी बढ़ने (Water Crisis) के साथ ही शिमला शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली परियोजनाओं में पानी सूखने लगा है। इससे शहर में भीषण जल संकट पैदा हो गया है। शहर में कहीं चार दिन तो कहीं पांच दिन बाद जलापूर्ति हो रही है। शिमला के मध्य कई दुकानों में चार दिन से पानी नहीं आया है। माल रोड पर भी पानी की समस्या है।

5 दिन से पानी का इंतजार कर रहे लोग

इसके अलावा शहर के उपनगरों में लोग पांच दिन से पानी (Water Crisis) का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि जल प्रबंधन निगम का दावा है कि दो दिन बाद शहर में जलापूर्ति कर दी जाएगी। शहर के लोअर पंथाघाटी, घोड़ा चौकी, चक्कर, संजौली और ढली के कई इलाकों में चार से पांच दिन बाद जलापूर्ति हो रही है। पानी की कमी के कारण शहर के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जल परियोजनाओं में पानी बहुत कम हो गया है।

पानी की आपूर्ति हुई बहुत कम 

शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली मुख्य परियोजनाओं गिरी और गुम्मा में पानी की आपूर्ति बहुत कम हो गई है। गिरी परियोजनाएं जहां शहर को 18 एमएलडी पानी उपलब्ध कराती हैं, वहीं यह परियोजना 6 एमएलडी से भी कम पानी उपलब्ध कराती है। अन्य परियोजनाओं से भी पानी की आपूर्ति काफी कम हो गई है। पहले शहर को 40 एमएलडी से अधिक पानी मिलता था, लेकिन अब शहर को 30 एमएलडी से भी कम पानी मिल रहा है। ऐसे में शहर में जल वितरण व्यवस्था भी चरमरा गई है।

ये भी पढ़ेंः- Fennel Benefits: खाने के बाद सौंफ खाने से क्या होता है ? जानिए फायदे और नुकसान

शहर के कई इलाकों में हालात ऐसे हैं कि चार से पांच दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। इन इलाकों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के लिए भी दुकानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के विभिन्न इलाकों में पानी के कुओं पर भी लोग भारी संख्या में जुटने लगे हैं। शिमला जल प्रबंधन निगम के अधिकारियों ने रविवार को गिरि नदी का दौरा भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने पाया कि सूखे के कारण गिरि जल परियोजना का जलस्तर काफी कम हो गया है। अगर आने वाले दिनों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा तो सूखे के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। इसी तरह शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली अन्य जल परियोजनाओं में भी पानी कम हो गया है।

ये भी पढ़ेंः- Punjab Tractor Race: फगवाड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने दर्शकों को टक्कर मारी, 10 घायल, Video viral

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox