होम / Afghanistan: अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 25 लोगों की मौत, कई लापता

Afghanistan: अफगानिस्तान में लैंडस्लाइड ने मचाई तबाही, 25 लोगों की मौत, कई लापता

• LAST UPDATED : February 19, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Afghanistan: सोमवार को अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में एक विनाशकारी भूस्खलन ने कहर बरपाया। जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान चली गई। इस त्रासदी के अलावा, नूरिस्तान प्रांत के नूरागरम जिले में हुए भूस्खलन में 10 अन्य लोग घायल हो गए। इसके साथ ही कई लोगों के लापता होने की भी खबर रही है।

लैंडस्लाइड में 25 लोगों की मौत

अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व वाले आपदा प्रबंधन मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सोमवार को अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत में बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद कम से कम 25 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा, नूरिस्तान प्रांत के नूरगाराम जिले में हुए भूस्खलन में 10 लोग घायल भी हुए हैं।

ब्लॉक हुईं सड़कें

मंत्रालय के सूचना और संचार हेड मोहम्मद अब्दुल्ला जान ने हाल ही में एक बयान में ऐलान किया कि नूरगाराम जिले के नकराह गांव में हाल की बारिश के कारण हुए पहाड़ के खिसकने से मानव हताहत का मामला सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण नूरिस्तान, कुनार और पंजशीर प्रांतों में सड़कें ब्लॉक हो गई हैं।

5 कर्मचारी लापता

आपदा प्रबंधन मंत्रालय में सूचना और संचार प्रमुख के हवाले से खामा प्रेस ने बताया कि पंजशीर प्रांत में हिमस्खलन हुआ, जिसके परिणामस्वरूप पांच कर्मचारी लापता हो गए। हालांकि, पंजशीर के स्थानीय अधिकारियों ने दावा किया है कि इनमें से दो खनिकों की पहले ही मौत हो चुकी है।

बढ़ सकती है मरने वालों की तादात

प्रवक्ता जनान सायेक ने मीडिया के साथ साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में कहा, “भूस्खलन के परिणामस्वरूप, लगभग 25 लोग मारे गए और 8 घायल हो गए।” सईक ने समाचार एजेंसी एएफपी को यह भी बताया कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

गरीबी में डूबा अफगानिस्तान

अफगानिस्तान में हाल ही में भूस्खलन और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण जान-माल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, अफगानिस्तान में लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था और अत्यधिक मानवीय संकट के कारण, देश के नागरिक गुजारा करने में असमर्थ हैं। पहले से ही गरीबी से जूझ रहे अफगानिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय अलगाव और 2021 में तालिबान के अधिग्रहण से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल के कारण खुद को और अधिक गरीबी में डूबता हुआ पाया।

ये भी पढ़ें-Farmer Protest: किसान आंदोलन के बीच दिल्ली आने-जाने वालों को बड़ी…

ये भी पढ़ें-Russia: रूस में नवलनी की मौत पर भयंकर बवाल, क्रेमलिन के…

ये भी पढ़ें-World’s Most Powerful Passports 2024: इस देश का पासपोर्ट है सबसे…

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox