Monday, May 20, 2024
HomeTrendingWorld's Most Powerful Passports 2024: इस देश का पासपोर्ट है सबसे पावरफुल,...

World’s Most Powerful Passports 2024: इस देश का पासपोर्ट है सबसे पावरफुल, जानें कहां रैंक करता है भारत

- Advertisement -

India News (इंडिया न्यूज़), World’s Most Powerful Passports 2024: हेनली एंड पार्टनर्स ने साल 2024 को लेकर जो पासपोर्ट इंडेक्स जारी कर दिया है। किस देश का पासपोर्ट कितना शक्तिशाली है ये दिखाता है कि आपके पास कितने देशों के लिए वीजा फ्री एक्सेस है। तो आइए जानते है इस साल सबसे पावरफुल पासलपोर्ट किसका है?

पहले स्थान पर 6 देश

फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, सिंगापुर और स्पेन के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट हैं। 194 देशों में वीजा फ्री एंट्री देकर इन देशों ने सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट रखने वाले देशों की लिस्ट में शीर्ष स्थान हासिल किया है। इन देशों के बाद फिनलैंड, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया और स्वीडन हैं, जिनके पास 193 देशों में वीजा फ्री एंट्री ले सकते हैं।

खिसका भारत का पायदान 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2024 की रैंकिंग में अब भारत 85वें नंबर पर पहुंच गया। भारतीय पासपोर्ट के साथ लोग 62 देशों में वीजा फ्री ट्रेवल कर सकते है। भारतीयों को इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में बिना किसी वीजा के एंट्री मिल सकती है। बता दें कि भारत पिछले साल के 84वें स्थान की तुलना में एक पायदान नीचे खिसक गया है।

पड़ोसी देशों का ये हाल

सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रेस में भारत दक्षिण अफ्रीका (55वें), मालदीव (58वें), सऊदी अरब (63वें), चीन (64वें), थाईलैंड (66वें), इंडोनेशिया (69वें) और उज्बेकिस्तान (84वें) जैसे देशों से पीछे रह गया है। वहीं भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान 106वें स्थान पर है। वहीं श्रीलंका 101वें, बांग्लादेश 102वें और नेपाल 103वें स्थान पर मौजूद है।

इन देशों ने लिस्ट पर किया कब्जा

192 देशों में वीजा फ्री पहुंच के साथ, यूनाइटेड किंगडम लक्ज़मबर्ग, आयरलैंड, डेनमार्क और ऑस्ट्रिया लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद तीन यूरोपीय देश-बेल्जियम, नॉर्वे और पुर्तगाल हैं, जिन्होंने 191 देशों में वीजा फ्री पहुंच के साथ चौथे स्थान पर कब्जा कर लिया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया, ग्रीस, माल्टा, न्यूजीलैंड और स्विटजरलैंड के पास 190 देशों में वीजा फ्री एक्सेस है। 189 देशों में वीज़ा-मुक्त पहुंच के बाद अमेरिका, कनाडा, पोलैंड और चेकिया लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

ये भी पढ़ें-Russia: रूस में नवलनी की मौत पर भयंकर बवाल, क्रेमलिन के…

ये भी पढ़ें-Chandigarh: मेयर चुनाव केस में SC में कल फिर होगी सुनवाई,…

ये भी पढ़ें-PM Modi: कल जम्मू आएंगे PM मोदी, एजुकेशन सेक्टर को देंगे…

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular