India News(इंडिया न्यूज़), Benefits Of Apple Shake: गर्मियों में ज्यादातर लोग खाने से ज्यादा शेक शरबत या जूस पीना पसंद करते हैं। आपको बता दें गर्मियों में सेब का जूस सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से या सेब का जूस पीने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। जानकारी के लिए आपको बता दें रोजाना एक सेब खाने से बीमारी आपके आसपास नहीं भटकती हैं। सेब कई तरह के गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते हैं सेब का शेक बनाने की आसान विधि।
शेक बनाने की सामग्री
- दूध- 250 ग्राम
- सेब- 2
- बादाम- 5-6
- इलायची पाउडर- 1/2 टी स्पून
- चीनी- स्वादानुसार
- आइस क्यूब्स- 5-6
ये हैं शेक बनाने की विधि
- सबसे पहले सेब को धोकर काट लें।
- सेब के टुकड़े कर लें, फिर इसके सारे बीज निकालकर अलग कर मिक्सर जार में डाल दें।
- फिर बादाम के छीलकें को उत्तर कर उसें मिक्सर जार में डालें और उसके बाद एक कप दूध डालें। फिर उसके बाद एक-दो बार मिश्रण को ग्राइंड कर लें।
- जार का ढक्कन खोलकर, उसमें इलायची पाउडर और बाकी बचा हुआ दूध डाल लें। उसके बाद उसमें दो-तीन आइस क्यूब्स डाल दें।
- ढक्कन को लगाकर तब तक मिश्रण को ग्राइंड करें, जब तक शेक क्रीमी और स्मूद न बन जाए।
- इसके बाद शेक को एक बर्तन में निकाल लें। अब सर्विंग गिलास में ऐपल शेक को डालें और ऊपर से एक-दो आइस क्यूब्स डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें और ठंडा-ठंडा इसका आनंद लें।
ये भी पढ़ें- Health Tips: अगर चाहते हैं बढ़ना अपने स्लीपिंग टाइम को, तो चेरी का जूस पिएं