होम / Diwali 2023: आखिर क्या कारण है लोग धनतेरस को ही सोना-चांदी खरीदते हैं, जानें वजह

Diwali 2023: आखिर क्या कारण है लोग धनतेरस को ही सोना-चांदी खरीदते हैं, जानें वजह

• LAST UPDATED : November 7, 2023
India News (इंडिया न्यूज़) Diwali 2023: दिवाली का त्यौहार नजदीक आ चुका है, हिन्दु धर्म के लोगों के लिए यह सबसे बड़ा त्यौहार है, घर-दुकानों की साफ-सफाई से लेकर, नए- नए कपड़े, दिए और पटाखे से इस त्यौहार पर पूरे देश को जगमग कर देते हैं, दिवाली से पहले आती है धनत्रयोदशी, इसे बोलचाल की भाषा में धनतेरस कहते हैं।

जानें शुभ मुहूर्त 

आपको बता दें कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष के तेरहवें दिन धनत्रयोदशी या धनतेरस होता है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल 10 नवंबर को धनतेरस है। शुभ मुहूर्त दोपहर 12.35 बजे से 01.57 बजे तक है।

धनतेरस के दिन आईं थीं मां लक्ष्मी 

मान्यताओं के अनुसार, धन संपदा की देवी मां लक्ष्मी धनतेरस के दिन ही समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुईं थीं। इसीलिए उस दिन से माना जाता है कि सोना-चांदी घर लाने में मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और घर में सुख-शांति आएगी।

बुरी शक्तियां होती हैं दूर

भारतीय समाज में धनतेरस का अपना एक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने से बुरी शक्तियां और नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर होती हैं। बता दें कि कई परिवार इस दिन सोना-चांदी खरीदकर अपनी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा का पालन आज भी पालन करते हैं।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox