होम / Dussehra 2023: दशहरे ​के दिन करें ये 5 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत

Dussehra 2023: दशहरे ​के दिन करें ये 5 काम, चमक जाएगी आपकी किस्मत

• LAST UPDATED : October 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Dussehra 2023 : दशहरा का त्योहार भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल दशहरा को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा। लोगो का मानना है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए दशहरे के त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के रुप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण समेत उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे इंद्रजीत के पुतलों का दहन होता हैं।

शुभ मुहूर्त

दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। बता दें कि लोग इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के तौर पर मनाते है। इस साल रावण दहन 24 अक्टूबर 2023 दिन किया जाएगा। साथ ही  शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 43 मिनट के बाद है।

करें ये 5 काम

दान करें

क्या आप आर्थिक तंगी, कर्ज से परेशान हैं? ऐसे में आपको दशहरे के दिन दान जरूर करना चाहिए।  आस-पास केे किसी मंदिर की साफ सफाई करें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।

रावण दहन के बाद राख लाएं

मान्यता है कि, रावण दहन होने के बाद उसकी राख लाना बेहद शुभ माना जाता है। राख को आप अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होगी।

नीलकंठ पक्षी का दर्शन

दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बताता है कि आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। यह निकट भविष्य में आपके जीवन में कष्टों के खत्म होने का संकेत देता है। मान्यता के अनुसार अगर आपको नीलकंठ पक्षी नजर आता है, तो आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

इस पौधे की करें पूजा

मान्यता है कि अपराजिता के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। इससे दुश्मनों का नाश होता है। जो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कोशिश कर रहें है। उनका प्रयास असफल होता है।

शिव जी को प्रिय है ये पौधा

लोगो का माना है कि शमी का पौधा भगवान शिव को प्रिय है। दशहरे के दिन इस पौधे की पूजा करने से कुंडली में शनि दोष को दूर किया जा सकता है। इसलिए दशहरे के दिन शमी के पौधे का पूजन जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्‍य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Indian News Himachal Pradesh इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox