होम / Health Tips : सावधान ठंडा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान, जानें कैसे

Health Tips : सावधान ठंडा पानी पीने से होते हैं ये नुकसान, जानें कैसे

• LAST UPDATED : October 21, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Health Tips : जब गर्मी हो रही हो या फिर जिम में पसीना बह रहा हो उस समय ठंडा पानी मिल जाने से बड़ी राहत मिलती है। आज हम जानेंगे कि ठंडा पानी पीने से हमारी सेहत पर कैसा असर पड़ता है। ओनली माई हेल्थ के मुताबिक ज्यादातर लोगों के लिए ठंडा पानी पीना सेहत के हिसाब से ठीक है। जबकि कई लोगों के लिए सही नहीं है।

पाचन तंत्र को नुकसान

बता दें कि लोगों का मानना है ठंडा पानी पीने की वजह से शरीर को आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचता है। साथ ही इसकी वजह से फैट भी जमा होने लगता है। जिसके कारण शरीर फैट को सही से पचा नहीं पता है। हालांकि, इस दावे को लेकर साइंटिस्ट ज्यादा सपोर्ट नहीं करते हैं।

क्या ठंडा हैं फायदेमंद?

ठंडे पानी पीने से कई फायदा भी होता है। जैसे की जब भी आप गर्मी में ठंडा पानी पीते है, तो वह आपके शरीर को ठंडा करता है। साथ ही आपके शरीर का तापमान कम करके आपको हाइड्रेट करने में मदद मिलती है। ठंडा पानी एथलीटों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

अपने शरीर की सुने

बता दें कि अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं है कि ठंडा पानी पीने से हमारी सेहत पर कोई नुकसान होगा या ये हमारे स्वस्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। लेकिन सबसे जरूरी चीज यह है कि आप अपने शरीर के संकेतों को पहचानें। सिर्फ पानी ही नहीं किसी भी चीज में शरीर आपको अलग-अलग तरह से संकेत देता है। जिसे की आपको पहचानने की जरूरत है।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox