Health Tips
India News(इंडिया न्यूज़), Health Tips: ठंड के दस्तक के साथ ही मौसम में बदलाव आने लाग है। जिसके कारण कई बीमारियां भी हो रही है। जिसकी चपेट में छोटे बच्चे, बड़े बुजुर्ग सभी आ सकते हैं। बता दें, बारिश के बाद जैसे ही ठंड का मौसम आता है तो वातावरण में ठंड और नमी बढ़ जाती है। वहीँ, जब ठंड के मौसम की शुरुआत होती तो धूल-मिट्टी का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण प्रदूषण भी बहुत बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को गले में दर्द, खराश और खांसी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। तो आइये जानते हैं वो उपाय जिससे हम गले की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौसम बदलने पर सबसे पहले हमें अपने डाइट में भी बदलाव लाना चाहिए। गर्मियों की तुलना में सर्दियों में भोजन में गर्म तासीर वाले पदार्थों की मात्रा बढ़ानी चाहिए। बता दें, गर्म दूध, दही, घी, अंडे, मूंगफली का लड्डू, गाजर का हलवा, मूली का साग जैसे गर्म पदार्थ शरीर को गर्म रखते हैं। ऐसे में गर्म तासीर वाले भोजन करने से ठंड का असर कम होता है और हम मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं।
बता दें, जब भी गले में खराश या दर्द होता है, तो गर्म पानी से गरारा करना बहुत फायदेमंद होता है। गर्म पानी और नमक से गरारे करने पर गले को कई मिलते हैं। जैसे गर्म पानी गले की खराश को दूर करता है और दर्द से राहत देता है। यह गले की सूजन को भी कम करता है और गले की मांसपेशियों को ढीला करता है।
एक्सपर्ट्स की मानें तो पानी में नमक, अदरक या नींबू मिलाकर गरारा करने से अत्यधिक लाभ होता है। इनकी मानें तो रोजाना कई बार गर्म पानी से गला धोने से गले की खराश जल्दी ठीक हो जाती है। इसलिए गले में खराश की समस्या होने पर गर्म पानी, नींबू और अदरक से गरारा करना चाहिए, जो बहुत ही फायदेमन्द होता है।
Read More:
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Politics: सुप्रीम कोर्ट ने मेयर चुनाव से पहले हिमाचल सरकार…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Crime: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दिल…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश में यात्रा करने वालों के लिए…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal News: हिमाचल प्रदेश ने जल गुणवत्ता के मामले में…
India News HP (इंडिया न्यूज़),Himachal Health News: जब भी बारिश का मौसम शुरु होता हैं,…
India News HP (इंडिया न्यूज़), Himachal Disaster: हिमाचल प्रदेश के शिमला में भूस्खलन की घटनाएं…