होम / Healthy Food For Kids: सुबह खाली पेट बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, मजबूत होंगी हड्डियां

Healthy Food For Kids: सुबह खाली पेट बच्चों को खिलाएं ये 5 चीजें, मजबूत होंगी हड्डियां

• LAST UPDATED : June 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Healthy Food For Kids: अक्सर आपने देखा होगा कि कई बच्चे सुबह उठकर अनहेल्दी फूड खाने लगते हैं, जो उनकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। वहीं कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो ठीक से खाना नहीं खाते और कई घंटे तक भूखे रहते हैं। बच्चों को हेल्दी और एनर्जेटिक रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर खाना खिलाना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चों के खान-पान की आदतों पर ध्यान दें। ऐसे में हम आपको बताएंगे उन पांच फूड आइटम्स के बारे में जिन्हें बच्चों को खाली पेट खिलाना चाहिए।

बच्चों को खाली पेट खाएं ये 5 चीजें

1.  बादाम- आपके शरीर को जो फायदा पहुंचा सकता है वो है बादाम। इसमें आयरन, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन E आदि जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह बच्चों की मेमोरी यानी याददाश्त को बढ़ाता है। बादाम खाने से बच्चों का  शरीर स्वस्थ रहता है साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

3. गुसबेरी जैम- करोंदा या गुसबेरी जैम में कई जरूरी पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह आयरन, कैल्शियम, विटामिन C और पोटैशियम से भरपूर होता है। बच्चों को रोजाना सुबह खाली पेट गुसबेरी जैम खिलाने से उनकी आंखों की रोशनी तेज होती है साथ ही पेट भी साफ रहता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से सीज़नल हेल्थ प्रॉब्लम्स होने का खतरा भी कम हो जाता है।

4. सेब- सेब कैल्शियम, आयरन, जिंक और पोटैशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों का खजाना है। बच्चों को रोजाना सुबह खाली पेट सेब खिलाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

5. गुनगुना पानी- सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना अच्छी आदत का संकेत है फिर चाहे वो बच्चा के लिए हो या किसी बड़े के लिए। रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पिलाने से बच्चे की सेहत अच्छी रहती हैं और मौसम से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

ये भी पढ़ें- Malai Pista Kulfi Recipe: घर पर गर्मी में बनाएं मलाई पिस्ता कुल्फी, इसे बनाने की ये हैं विधि

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox