होम / Himachal: गाय ने एक साथ 3 बछड़ों को दिया जन्म, जानिए ये अनोखा मामला

Himachal: गाय ने एक साथ 3 बछड़ों को दिया जन्म, जानिए ये अनोखा मामला

• LAST UPDATED : November 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Himechal pardesh: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुर्लभ मामला सामने आय़ा है। यहां पंचायत पनालथ के एक गांव मनारा के वार्ड-2 में एक गाय ने एक साथ तीन बछड़ों को जन्म दिया, अब बिल्कुल स्वस्थ हैं।

दरअसल, नवीन कुमार की गाय गर्भवती थी। गाय ने प्रसव के दौरान 3 बछड़ों को एक साथ जन्म दिया। देखते ही देखते यह खबर हवा की तरह पूरे शहर में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग यहां गाय और बछड़ों को देखने पहुंच गए। घर वालों का कहना था कि उन्होंने केवल समाचारों में ही पढ़ा था, लेकिन आज देख भी लिया।

गाय ने 3 बच्चों को दिया जन्म

चैन सिंह ने कहा है कि हमारे गांव में गाय ने तीन बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने पनालथ पशु औषधालय देहरी के फार्मासिस्ट सुनील धीमान को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद गोमाता का सफल प्रसव करवाया गया। उन्होंने आगे कहा कि जब भी वह फार्मासिस्ट सुनील धीमान को बुलाते हैं। दिन हो या रात हो वो अपना फर्ज बखूबी निभाते आ जाते हैं।

तो वही, गाय की मालकिन ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही उनकी गाय बहुत बीमार हो गई थी। इस दौरान उसे बड़ी मुश्किल से बचाया गया। अब उसने तीन बछड़ों को जन्म दिया है।

यूपी से भी आया था ऐसा मामला

आज साबित हो गया कि इंसानों की तरह गाय भी एक से अधिक बच्चों को जन्म दे सकती है। हालांकि, यह काफी दुलर्भ केस में ही देखने को मिलता है। लेकिन ये कोई पहली बार नही है जब किसी गाय ने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया। ऐसा ही एक मामला यूपी से भी आया था।

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox