होम / JP Nadda: जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया

JP Nadda: जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया

• LAST UPDATED : June 24, 2024

India News (इंडिया न्यूज़), Himachal News: राजनीतिक गलियों से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है। जेपी नड्डा का राजनीतिक सफर और उनके अनुभव उन्हें इस महत्वपूर्ण पद के लिए उपयुक्त बनाते हैं। जेपी नड्डा का भाजपा के राजनैतिक इतिहास में काफी योगदान दिया है। नेता नियुक्त होने के दौरान सत्ता पक्ष के सदस्यों ने ‘मोदी मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे भी लगाए।

राजनीतिक सफर की शुरुआत

जेपी नड्डा का राजनीतिक सफर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ शुरू हुआ जीके बाद वे 1993 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सदस्य बने और राज्य सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नियुक्त हुए।

राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश

जेपी नड्डा ने 2010 में राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश किया और उन्हें BJP का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। जानकारी के मुताबिक 2014 के लोकसभा चुनावों के बाद, उन्हें नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री नियुक्त किया गया। अपने सफर के दौरान उन्होंने कई योजनाओं की शुरुआत की और स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए कई कदम उठाए।

भाजपा अध्यक्ष का पद

आपको बता दे 2019 में, अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद, जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में, भाजपा ने कई राज्यों में सफलता हासिल की और पार्टी संगठन को मजबूत किया जिसमे नड्डा का बड़ा योगदान रहा है।

राज्यसभा में नियुक्ति

इसके बाद अपने सफर में आगे बढ़ते हुए जेपी नड्डा को 2024 में अब राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है, जो उनके राजनीतिक करियर में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राजनीती में इस बदलाव से राज्यसभा में भाजपा की स्थिति मजबूत होगी और वे पार्टी के उद्देश्यों और नीतियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ा सकेंगे। जेपी नड्डा का राजनीतिक जीवन उनके, योगदान, समर्पण, मेहनत और क्षमताओं का प्रतीक है। इस बात की उम्मीद लगाईं जा सकती है की आने वाले समय में उनके नेतृत्व में भाजपा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की उम्मीद है।

Read More: 

 

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox