होम / Kajal ka Tika : क्या सही में नजर से बचाता है काजल का टीका…… यहां पढे़

Kajal ka Tika : क्या सही में नजर से बचाता है काजल का टीका…… यहां पढे़

• LAST UPDATED : June 7, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Kajal ka Tika : बीते कई सालों से ये परंपरा चली आ रही है कि महिलाएं अपने बच्चों को बुरी नजर से बचाने के लिए काजल का टीका लगाती हैं। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि  काजल के टीके को लगाने से नजर नही लगती है, लेकिन क्या सांच में ये बात सही है? या फिर ये लोगों के अंदर का सिर्फ वहम। आइए आज हम इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आखिर इस बात में कितनी सच्चाई हैं।

आंखों में काजल करता है जहर का काम 

एक शोध के मुताबिक बच्चों की आंखों में काजल लगाना एक तरह से जहर का काम कर सकता है। क्योंकि छोटे बच्चों में हाइअर गट ऑप्जर्पशन होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शिशुओं का नर्वस सिस्टम इस उम्र में विकास की प्रक्रिया में होता है। इसलिए काजल में मौजूद लीड बच्चों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

बच्चों की सेहत के लिए नुकसानदेह

यदि शरीर में ब्लड लीड का स्तर बढ़ जाता है, तो इसमें इंसान कोमा में भी जा सकता है और उसकी हालत काफी गंभीर भी हो सकती है। ऐसे में काजल बच्चों की सेहत के लिए भी नुकसानदेह हो सकता हैं, क्योंकि इसके अंदर भी लीड पाया जाता है।

घर में बने काजल भी नहीं है सेफ

वहीं कुछ महिलाएं ये सोचती है कि घर पर काजल को बनाकर इसका यूज करें ना की बाहर के काजल के खरीदकर यूज करें, लेकिन क्या आपको पता है कि घर में बने काजल भी सुरक्षित नहीं होते है। काजल में मौजूद कार्बन बच्चों की आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Flower Market: हिमाचल की पहली फूल मंडी बंद, अब फूल मंडी को किया जा रहा हैं इसके साथ मर्ज

SHARE
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox