होम / Kali Puja 2023: इस दिवाली कैसे पाएं काली मां का आशीर्वाद, जानें पूजा विधि व मंत्र

Kali Puja 2023: इस दिवाली कैसे पाएं काली मां का आशीर्वाद, जानें पूजा विधि व मंत्र

• LAST UPDATED : November 4, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Kali Puja 2023: माता पार्वती का ही रौद्र रूप काली मां हैं। मान्यता है कि मां काली की पूजा करने से भक्त के सभी प्रकार का भय और कष्टों से छुटकारा मिलता है। साथ ही अमावस्या के दिन ज्यादातर साधक मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। लेकिन दिवाली से एक दिन छोटी दिवाली पर काली मां की पूजा होती है।

जानें पूजा विधि

इस साल काली पूजा 11 नवंबर को होगी। काली मां का पूजा करने से पहले स्नान करें। फिर एक चौकी पर कपड़ा बिछाकर मां काली की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें। फिर विधि-विधान से मां काली की पूजा करते हुए मां के समक्ष दीप जलाएं। इसके बाद मां कालिका को कुमकुम, हल्दी, कपूर और नारियल अर्पित करें।

 मंत्र

ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोस्तु ते।।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox