होम / Kiss Can Cause Several Disease: आपको भी हो सकती हैं Kiss करने से ये बीमारियां, तो जान लीजिए क्या होते हैं इनके लक्षण

Kiss Can Cause Several Disease: आपको भी हो सकती हैं Kiss करने से ये बीमारियां, तो जान लीजिए क्या होते हैं इनके लक्षण

• LAST UPDATED : May 2, 2023

India news (इंडिया न्यूज़), Kiss Can Cause Several Disease: यूं तो प्यार करने के कई तरीके होते हैं। पर अक्सर कपल प्यार जाहिर करने के लिए किस का सहारा लेते हैं। क्योंकि ऐसे में आप अपने रिलेशनशिप को और भी ज्यादा मजबू बना सकते है। वहीं इसके अगर कई फायजें है तो कई नुकसान भी। क्योंकि किस करने से आपको हो सकती है कई तरह की बीमारियां। इससे आपको सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज हो सकता हैं। तो आइए बताते हैं इनके बाकें में।

ये बीमारियां हो सकती हैं किस करने से

सिफलिस-

बता दें की सिफलिस एक बैक्टीरियल इंफेक्शन है, जो आमतौर पर किस करने से नहीं फैलता । पर ये ओरल सेक्स करने के वजह से फैलता है। सिफलिस से मुंह में घाव हो जातें है, फिर जब वो इंसान आपको किस करेगा तो इसे बैक्टीरिया आपके मुंह में चला जाएगा। वहीं इस इंफेक्शन से आपको बुखार, गले में दर्द, खराश, लिम्फ नोड में सूजन जैसी समस्या भी हो सकती है। हालांकि इसको आप एंटीबायोटिक की मदद से कंट्रोल कर सकते है।

साइटोमेगालोवायरस –

दरअसल ये एक तरह का वायरल संक्रमण होता है जो लार के संपर्क में आने से फैलता है। वहीां इसे सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इंफेक्शन कहा जाता है। क्योंकि ये अक्सर ओरल औऱ जनानांग के संपर्क के माध्यम से फैलता है। फिर इससें आपको थकान, शरीर में दर्द, गले में खराश औऱ इम्यूनिटी कमजोर होना जेसी कई परेशानीयां हो सकती हैं।

इंफ्लुएंजा –

किस करने से सांस से संबंधित बीमारी इंफ्लुएंजा या फ्लू की समस्या भी हो सकती है। बता दें इस समस्या में ऐपको मांसपेशियों में दर्द, गले में इंफेक्शन, और बुखार जैसे कई परेशानिया हो जाती है।

हर्पीस –

बता दें कि आमतौर पर हर्पीस के वायरस 2 तरह के होते हैं। HSV 1 और HSV 2। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक HSV 1 वायरस किस के जरिए आसानी से फैलता है। जिसके बाद आपके मुंह में लाल आर सफेद रंग के छाले हो जाते हैं।

मसूढ़ों में दिक्कत-

अगर अपके पार्टनर को मसूढ़ों औऱ दांतों में समस्या है तो वो आपको भी किस करने से हो सकती है। क्योंकि लार के माध्यम से बैक्टीरिया स्वस्थ व्यक्ति के संपर्क में आ जाता है ऐर फिर उस वजह से आपको मसूढ़ों में सूजन की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Hair care Tips: अगर आपके बाल भी रहते है फ्रिजी और उलझे हुए, तो परेशान होने की जरुरत नहीं, इस स्पेशल ट्रीटमेंट से रखें उनका ख्याल

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox