होम / Smartphone: Xiaomi के इस स्मार्टफोन ने मचाई धूम, लॉन्च होते ही बिक गए 14.5 लाख यूनिट

Smartphone: Xiaomi के इस स्मार्टफोन ने मचाई धूम, लॉन्च होते ही बिक गए 14.5 लाख यूनिट

• LAST UPDATED : November 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज) Smartphone: पिछले कुछ दिनों से शाओमी स्मार्टफोन की बिक्री कम हो गई थी। लेकिन 2023 में कंपनी फिर वापसी की है। बता दें कि Xiaomi ने हाल ही में Xiaomi 14 को लॉन्च किया। जानकारी के मुताबिक चीन में इसे लॉन्च किया गया है। साथ ही इस फोन को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने Xiaomi 14 सीरीज का 14.5 लाख यूनिट्स केवल दस दिन में ही बेच दिया है।

अक्टूबर को हुआ था सेल शुरू

जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन की पहली सेल 31 अक्टूबर को शुरू हुई थी जिसके बाद 10 नवंबर तक कंपनी ने यह शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि यह शाओमी के प्रीमियम लाइन-अप की बिक्री का एक नया रिकॉर्ड है।

जानें फीचर्स

Xiaomi ने इस सीरीज की दो स्मार्टफोम लॉन्च की है, जिसमें पहला Xiaomi 14 है तो वहीं दूसरा Xiaomi 14 Pro है। दोनों ही स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करते हैं। साथ ही आपको इसमें OLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट, दमदार कैमरा और दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं। ये फोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च होने जा रहा है।

Also Read :

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox