होम / Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर बन रहे है ये शुभ संयोग, बस करें ये उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

Tulsi Vivah 2023: तुलसी विवाह पर बन रहे है ये शुभ संयोग, बस करें ये उपाय, दांपत्य जीवन में आएगी खुशहाली

• LAST UPDATED : November 21, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Tulsi Vivah 2023: इस बार तुलसी विवाह पर बन रहे हैं ये शुभ संयोग, इन सरल उपायों को करने से वैवाहिक खुशियां आएंगी। इस बार तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर अमृत सिद्धि योग सहित ये शुभ संयोग बन रहे हैं। मान्यता है कि तुलसी विवाह के दिन किए गए उपायों से शादीशुदा जिदंगी में आने वाली सभी समस्या दूर हो जाती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की द्वादशी को प्रदोष काल में तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन सूर्यास्त होने के बाद तुलसी जी का शालिग्राम जी से विवाह किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति विधिविधान से तुलसी विवाह का आयोजन करता है, उसके वैवाहिक जीवन की सभी समस्या दूर हो जाती है। रिश्तों में प्यार और मिठास भी बढ़ता है। बता दें कि इस साल 24 नवंबर 2023 को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है। तुलसी विवाह के दिन अमृत सिद्धि योग समेत 3 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस शुभ दिन पर वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए तुलसी विवाह के आयोजन के साथ कई विशेष उपाय भी करते है। आपको बताते है कि तुलसी विवाह का शुभ समय और विशेष उपाय…

विवाह का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि की शुरुआत 23 नवंबर को रात में करीब 9 बजकर 2 मिनट पर होगी और 24 नवंबर को शाम 07 बजतक 05 मिनट पर खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 24 नवंबर को तुलसी विवाह मनाया जा रहा है।

तुलसी विवाह का शुभ समय क्या है

तुलसी विवाह प्रदोष काल में किया जाता है। तुलसी विवाह के दिन प्रदोष काल का आरंभ शाम को 5 बजकर 25 मिनट से हो रहा है।

तुलसी विवाह पर बन रहें हैं ये शुभ संयोग

अमृत सिद्धि योग: तुलसी विवाह के दिन सुबह 6 बजकर 51 मिनट से अमृत सिद्धि योग बन रहा है, जिसकी समाप्ति शाम को करीब 4 बजे होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग: इस साल तुलसी विवाह के अवसर पर दिन भर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में किए गए धर्म कर्म के कार्य बेहद शुभ माने जाते हैं।

सिद्धि योग: साल 2023 में कार्तिक माह की द्वादशी तिथि को सिद्धि योग भी बन रहा है। यह 24 नवंबर को सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर समाप्त होगा।

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के उपाय

जीवनसाथी के साथ तुलसी विवाह करें

अगर आपको लंबे समय से शादीशुदा जिंदगी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तो तुलसी विवाह के दिन अपने पति के सात तुलसी माता और विष्णुजी के अवतार शालिग्राम की विधिवत पूजा करें। इसके बाद तुलसी मंगलाष्टक का पाठ करें। यह माना जाता है कि इस उपाय को करने से वैवाहिक जीवन की बड़ी से बड़ी मुश्किलों से छुटकारा मिलता है और साथी संग रिश्ता मजबूत होता है।

Read More:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox