Monday, May 20, 2024
Homeकाँगड़ाआंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 03 पद

आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 03 पद

- Advertisement -

आंगनबाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 03 पद

इंडिया न्यूज, देहरा (Dehra-Himachal Pradesh)

बाल विकास परियोजना देहरा (child development scheme dehra) के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका (anganwadi helper) के 03 पद भरे जाएंगे। ग्राम पंचायत कमलोटा के कमलोटा केन्द्र, हरोडी के बाह केंद्र और बदोली के डोल केंद्र में सहायिका के एक.एक पद भरे जाएंगे। ये जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा ने दी।

उन्होने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र उम्मीदवार अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित अपना प्रार्थना पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में 16 फरवरी 2023 तक जमा करवा सकते हैं। उक्त पदों के लिए 17 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार का आयोजन एसडीएम ज्वालामुखी के कार्यालय में निश्चित किया गया है।

उन्होंने बताया कि केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन करने के लिए पात्र (only women candidate eligible) होंगी और उनकी आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए आठवीं पास होना अति आवश्यक है।

उम्मीदवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका को 4700 रुपए मासिक मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए संबंधित पर्यवेक्षक या बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा कार्यालय दूरभाष न0 01970234096, 94183-74454 पर संपर्क कर सकते हैं।

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular