Saturday, July 27, 2024
HomeLok Sabha Chunav 2024Anurag Thakur ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बोला हमला, कहा-...

Anurag Thakur ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- देश में राहुल गांधी का साथ कोई दे न दे, लेकिन पाकिस्तान जरूर दे रहा है”

Anurag Thakur ने पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- देश में राहुल गांधी का साथ कोई दे न दे, लेकिन पाकिस्तान जरूर दे रहा है"

- Advertisement -

 India News HP (इंडिया न्यूज़), Anurag Thakur: लोकसभा चुनाव में राजनीतिक पार्टी नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप जारी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने ऊना जिला के कुटलैहड़ में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी की जिहाद की सोच को जनता वोट की चोट से चकनाचूर करेगी।

कांग्रेस का हाथ आज विदेशी ताकतों के साथ- अनुराग ठाकुर

उन्होंने आगे कहा “कांग्रेस का हाथ आज विदेशी ताकतों के साथ है। विपक्ष के लोग कभी भारत से न्यूक्लियर हथियार खत्म करने की बात करते हैं, कभी भारत के टुकड़े करने की बात करते हैं, कभी जनता की संपत्ति छीनकर अपने वोट बैंक को देने की बात करते हैं, तो कभी जिहाद को लेकर बात करते हैं। लेकिन जनता कांग्रेस के इस खेल को समझ गई है और वोट की चोट से पाकिस्तान प्रायोजित वोट जिहाद की सोच को खत्म कर देगी।”

Also Read- Lok Sabha Election 2024: CM सुक्खू ने देरी की, आनंद शर्मा इंतजार न करते हुए शुभ मुहूर्त में भरा पर्चा

“राहुल गांधी का साथ भारत में कोई दे न दे, पाकिस्तान जरूर…

अनुराग ठाकुर ने कहा, “राहुल गांधी का साथ भारत में कोई दे न दे, पाकिस्तान जरूर दे रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि कभी कांग्रेसी राम मंदिर की जगह पुन: बाबरी मस्जिद निर्माण की बात करते हैं तो कभी उनके साथी सनातन धर्म को कुचलने की बात करते हैं।” एक ओर जहां आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री सभी जेल में हैं। वहीं कांग्रेस के सांसद के यहां से कभी 350 करोड़ रुपए तो कभी राज्य सरकार के मंत्री के पीएस के नौकर के यहां से 30 करोड़ से ज्यादा कैश बरामद होता है। उन्होंने कहा कि आप सोचिए अगर मंत्री के पीएस के नौकर के यहां 30 करोड रुपए मिल रहे हैं, तो मंत्री के यहां कितने मिलेंगे।

Also Read- Himachal Enforcement Agencies को बड़ी सफलता, आचार संहिता के बीच 13.38 करोड़ के गहने, शराब और ड्रग्स किए जब्त

SHARE
RELATED ARTICLES

Most Popular