होम / HP Politics: बिंदल ने कहा- ‘कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी, होम मिनिस्टर भी नहीं संभाल पा रहे स्थिति’

HP Politics: बिंदल ने कहा- ‘कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ी, होम मिनिस्टर भी नहीं संभाल पा रहे स्थिति’

• LAST UPDATED : June 14, 2024

India News Himachal (इंडिया न्यूज), HP Politics: हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे खुद होम मिनिस्टर होने के बावजूद प्रदेश में कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रहे हैं।

सीएम पर साधा निशाना

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “सीएम खुद होम मिनिस्टर हैं, फिर भी प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खस्ता है। उनके राज में हिमाचल पुलिस का हाल बेहद खराब है।”

पुलिस वीडियो का मुद्दा उठाया

बिंदल ने सिरमौर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल का वीडियो का मामला भी उठाया, जिसमें वह पीड़ितों और अधिकारियों पर आरोप लगा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिसकर्मी मानसिक तनाव में है।

‘लोगों पर हो रहा दबाव’

वीडियो में हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि एक मामले में पुलिस उन पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) लगाने का दबाव बना रही है। उन्होंने दावा किया कि आला अधिकारी भी उन पर दबाव बना रहे हैं।

‘प्रदेश असुरक्षित हो गया’

बिंदल ने आरोप लगाया कि आज हिमाचल में लोगों को बंदूक की नोंक पर उठाया जा रहा है और खनन माफिया भी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में शांत प्रदेश अशांत और असुरक्षित हो गया है।

Also Read:

SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox