होम / Pratibha Singh ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘EVM से छेड़छाड़ नहीं हुई तो चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे…’

Pratibha Singh ने किया बड़ा दावा, कहा- ‘EVM से छेड़छाड़ नहीं हुई तो चुनाव नतीजे कांग्रेस के पक्ष में होंगे…’

• LAST UPDATED : June 2, 2024
India News HP (इंडिया न्यूज़), Pratibha Singh: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने लोकसभा चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल को गलत बताया है, कहा- देश में ऑल इंडिया अलायंस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चारों लोकसभा और छह विधानसभा चुनाव के सभी सीटों पर कांग्रेस काबिज होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 400 पार का नारा फेल हो गया है और भाजपा 200 पार भी नहीं कर पाएगी।

प्रतिभा ने भाजपा पर लगाए आरोप

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में यह चुनाव बहुत मजबूती से लड़ा है और प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान किया है। उन्होंने कहा कि यदि ईवीएम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं हुई तो प्रदेश के साथ-साथ देश के चुनाव परिणाम भी अप्रत्याशित और आश्चर्यजनक रूप से कांग्रेस के पक्ष में होंगे।

कांग्रेस के साथ है मंडी की वोटर- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

प्रतिभा सिंह ने दावा किया कि मंडी संसदीय सीट पर विक्रमादित्य सिंह की जीत पक्की है और वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता पहले भी कांग्रेस के साथ थी और इस बार भी पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। उन्हें पूरा विश्वास है कि विक्रमादित्य सिंह ने मंडी के विकास का जो विजन लोगों के सामने रखा है, उसे लोग अपने वोट के जरिए पूरा समर्थन देंगे।
SHARE
ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox